गिरने पर भी नहीं टूटेगा यह हल्का और पतला फोन, इसमें 6300mAh बैटरी; कल होगा लॉन्च
Realme P4 Lite 4G फोन कल यानी 20 फरवरी को भारतीय बाजार में डेब्यू करने के लिए तैयार है। फोन अल्ट्रा-स्लिम प्रोफाइल के साथ आएगा और इसमें 6300mAh बैटरी होगी। चलिए डिटेल में जानते हैं अपकमिंग फोन में क्या खास मिलेगा...

कम बजट में बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहिए, तो रियलमी का अपकमिंग मॉडल आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। Realme P4 Lite 4G फोन कल यानी 20 फरवरी को भारतीय बाजार में डेब्यू करने के लिए तैयार है। कंपनी Flipkart माइक्रोसाइट के जरिए पहले ही इसके कई खास फीचर्स कंफर्म कर चुकी है। अपकमिंग रियलमी फोन 4G सपोर्ट के साथ आएगा। फोन अल्ट्रा-स्लिम प्रोफाइल के साथ आएगा और इसमें 6300mAh बैटरी होगी। चलिए डिटेल में जानते हैं अपकमिंग फोन में क्या खास मिलेगा...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
तीन कलर, बेहतरीन कैमरा, AI फीचर्स
फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पर कंपनी ने फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन्स के साथ-साथ कई अन्य डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फोन तीन कलर्स - ओब्सीडियन ब्लैक, सी ब्लू और बीच गोल्डन में आएगा। बैक पैनल पर एक स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें LED फ्लैश लाइट के साथ दो सेंसर मिलेंगे। के साथ एक एलईडी फ्लैश भी है। फोन में 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा मिलेगा। कैमरे में नाइट मोड भी मिलेगा, जो कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो लेगा। फोन में एआई इरेजर, एआई कॉल नॉइज रिडक्शन 2.0, एआई बेस्ट और एआई क्लियर फेस, एआई इमेज मैटिंग और सर्कल टू सर्च जैसे AI फीचर्स का सपोर्ट भी मिलेगा।
स्लिम, लाइटवेट और मजबूत बॉडी भी
माइक्रोसाइट पर इसे अल्ट्रा-स्लिम 6300mAh स्मार्टफोन के तौर पर टीज किया गया है। यानी फोन स्लिम प्रोफाइल में बड़ी बैटरी पैक करेगा। कंपनी के अनुसार, फोन की मोटाई केवल 7.94 एमएम है। स्लिम होने के साथ-साथ फोन की बॉडी भी मजबूत है और स्ट्रक्चर एल्युमिनियम से बना है। कंपनी के अनुसार, इस फोन को मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंट रेटिंग दी गई है। दावा है कि यह फोन 1.8 मीटर ऊंचाई से अचानक गिरने पर टूटेगा नहीं और शॉक झेल लेगा। फोन 201 ग्राम वजनी है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए इसे IP54 रेटिंग दी गई है। डिस्प्ले गीले हाथों से भी चलाने पर भी सटीक रिस्पॉन्स करेगा।
बड़ा डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर भी
इसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच डिस्प्ले मिलेगा, जो 563 निट्स पीक ब्राइटनेस और 180 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट प्रदान करेगा। फोन ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस होगा, हालांकि कंपनी ने अभी चिपसेट के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी ने इतना जरूर बता दिया है कि यह एक साथ 14 ऐप्स चला सकता है और Antutu टेस्ट में 280K स्कोर हासिल किया है। फोन में 18GB डायनामिक रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में 300 फीसदी अल्ट्रा वॉल्यूम मिलेगी। फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी यूआई पर चलेगा। इसमें मिनी कैप्सूल, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और प्राइवेसी सेफ जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
फास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी भी
बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर दो दिन चलेगा। चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज कर 20.7 घंटे तक यूट्यूब चला सकते हैं, 19 घंटे तक इंस्टाग्राम चला सकते हैं, 46.5 घंटे तक कॉलिंग कर सकते हैं या लगातार 13.6 घंटे तक कैंडीक्रैश गेम खेल सकते हैं। फोन में 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता और चार्जर बॉक्स में ही मिलता है। फोन में 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे अन्य डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। दावा है कि 5 मिनट चार्ज करके 2.3 घंटे कॉलिंग की जा सकती है या 5.4 घंटे स्पॉटिफाई पर गाने सुने जा सकते हैं।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Pink





