Realme यूजर्स को झटका! आज से ₹4000 तक महंगे हुए ये 9 धांसू फोन, जानें नई कीमत

Feb 11, 2026 10:54 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

रियलमी ने भारत में अपने स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा दी है। 11 फरवरी 2026 से realme 15 5G, realme 16 Pro 5G और realme 16 Pro+ 5G के दाम 4,000 रुपए तक बढ़ दी हैं। जानें नई कीमतें:

Realme यूजर्स को झटका! आज से ₹4000 तक महंगे हुए ये 9 धांसू फोन, जानें नई कीमत

अगर आप रियलमी का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रियलमी ने भारत में अपने कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने साफ किया है कि मेमोरी, चिपसेट और पूरे स्मार्टफोन सिस्टम की लागत बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है। नई कीमतें 11 फरवरी 2026 से पूरे देश में लागू हो चुकी हैं।

इस प्राइस हाइक का असर रियलमी की नई और पॉपुलर सीरीज पर पड़ा है, जिसमें realme 15 5G, realme 16 Pro 5G और realme 16 Pro+ 5G जैसे मॉडल शामिल हैं। कुछ मॉडलों की कीमत 3,000 रुपए तक बढ़ी है, तो वहीं कुछ पर सीधे 4,000 रुपए का इजाफा किया गया है। रियलमी ने अपने पार्टनर्स को भेजे एक आधिकारिक नोट में बताया कि बढ़ती लागत के चलते कीमतों में बदलाव जरूरी हो गया था।

किन Realme स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ी?

1. Realme 15 5G के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 3,000 रुपए बढ़ गई है। इस फोन की कीमत अब तक 25,999 रुपए थी, जो अब 28,999 रुपए हो गई है।

2. Realme 15 5G के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत भी 3,000 रुपए बढ़ाई गई है। पहले इसकी कीमत 27,999 रुपए थी, जो अब 30,999 रुपए हो गई है।

3. Realme 15 5G के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत में भी 3,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यह फोन पहले 29,999 रुपए में मिल रहा था, जो अब 32,999 रुपए का हो गया है।

4. Realme 16 Pro 5G के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 3,000 रुपए बढ़ी है। अब तक इस फोन की कीमत 31,999 रुपए थी, जो अब बढ़कर 34,999 रुपए हो गई है।

5. Realme 16 Pro 5G के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत में भी 3,000 रुपए का इजाफा किया गया है। पहले यह फोन 33,999 रुपए में उपलब्ध था, जो अब 36,999 रुपए में मिलेगा।

6. Realme 16 Pro 5G के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत भी 3,000 रुपए बढ़ाई गई है। इसकी पुरानी कीमत 36,999 रुपए थी, जो अब 39,999 रुपए हो गई है।

7. Realme 16 Pro+ 5G के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 4,000 रुपए बढ़ गई है। यह फोन पहले 39,999 रुपए में मिलता था, जो अब 43,999 रुपए का हो गया है।

8. Realme 16 Pro+ 5G के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत में भी 4,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। पहले इसकी कीमत 41,999 रुपए थी, जो अब 45,999 रुपए हो गई है।

9. Realme 16 Pro+ 5G के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत भी 4,000 रुपए बढ़ाई गई है। यह फोन पहले 44,999 रुपए में उपलब्ध था, जो अब 48,999 रुपए में मिलेगा।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।