
8000mAh की बैटरी और फुल लेवल वॉटर प्रोटेक्शन वाला दमदार फोन, कल होगा लॉन्च
रियलमी नियो 8 कल लॉन्च होने वाला है। फोन के लॉन्च होने से पहले कंपनी ने इसकी बैटरी साइज के साथ कुछ और स्पेसिफिकेशन्स को कन्फर्म कर दिया है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 8000mAh की बैटरी के साथ आएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
रियलमी अपनी नियो सीरीज के नए फोन- Realme Neo 8 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का यह फोन 20 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। कंपनी का यह फोन सबसे पहले चीन में लॉन्च होने वाला है। फोन के लॉन्च होने से पहले कंपनी ने इसकी बैटरी साइज के साथ कुछ और स्पेसिफिकेशन्स को कन्फर्म कर दिया है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 8000mAh की बैटरी के साथ आएगा। साथ ही इसमें कंपनी फास्ट चार्जिंग और वॉटर-प्रोटेक्शन भी देने वाली है। आइए जानते हैं डीटेल।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इन फीचर्स के साथ आएगा रियलमी नियो 8
कंपनी ने पोस्टर शेयर करके कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 8000mAh की बैटरी के साथ आएगा। फोन की चार्जिंग स्पीड के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फोन में के बारे में कंपनी ने यह भी बताया कि यह IP66, IP68 और IP69 रेटिंग वाला फुल लेवल वॉटर प्रोटेक्शन देगा।

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी इस फोन में अल्ट्रा-सोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देने वाली है। खास बात है कि यह गीले हाथों के साथ भी काम करता है। साथ ही डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी इसमें क्रिस्टल आर्मर ग्लास भी ऑफर करने वाली है। मल्टी-मीडिया और गेमिंग के लिए फोन में आपको X-axis लीनियर और एक सुपर-लीनियर स्टीरियो स्पीकर सेटअप भी देखने को मिलेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में कंपनी 1.5K रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का सैमसंग AMOLED डिस्प्ले ऑफर करने वाली है। यह डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन 24जीबी तक की LPDDR5x रैम और 1टीबी तक के UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आएगा। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 ऑफर करने वाली है।
कैमरा की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसाक फोन में 50 मेगापिक्सल के OIS मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा। फोन का सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का हो सकता है। यह फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7 पर काम करेगा।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






12GB/16GB RAM










