₹11499 शुरुआती कीमत में 10,001mAh तक बैटरी वाला फोन, चार दिन चलेगी पैसा वसूल सेल; लिस्ट
Realme ने NARZO Days Sale की घोषणा कर दी है। यह सेल 12 जून से 16 जून तक चलेगी। सेल में नारजो सीरीज के कई पॉपुलर फोन्स भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। लिस्ट में 10001mAh बैटरी वाला Realme Narzo Power भी शामिल है। सेल में फोन 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेंगे।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Realme अपने पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ऐसे समय में जब कई कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी हैं, रियलमी ने ग्राहकों को थोड़ी राहत दी है। दरअसल, रियलमी ने आज (12 जून, 2026) से Amazon पर शुरू होने वाली अपनी NARZO Days Sale की घोषणा की। इस लिमिटेड टाइम सेल में, ग्राहकों को ढेर सारे रियलमी फोन्स भारी डिस्काउंट के साथ मिलेंगे। सेल में डिस्काउंट, कूपन, बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI का लाभ लिया जा सकेगा। यह सेल 12 जून से 16 जून तक चलेगी।

अमेजन पर सेल का लैंडिंग पेज भी लाइव हो गया है, जहां कंपनी ने ऑफर्स के बारे में जानकारी दी है। सेल में Realme Narzo 80 Lite 4G ऑफर्स के बाद 11,499 रुपये की प्रभावी कीमत में मिलेगा। सेल में 10,001mAh बैटरी वाला Realme Narzo Power 5G फोन भी 2,000 रुपये सस्ता मिलेगा। इसके अलावा, Narzo 90x 5G, Narzo N100 Lite 5G, Narzo 80 Lite 4G समेत नारजो सीरीज के कई मॉडल सस्ते मिलेंगे।
चलिए फटाफट जानते हैं किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है:
Realme Narzo Power 5G
27,999 रुपये कीमत का 8GB+128GB वेरिएंट, 2000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के बाद 25,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।
29,999 रुपये कीमत का 8GB+256GB वेरिएंट, 2000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के बाद 27,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।
Realme Narzo 90x 5G
19,499 रुपये कीमत का 6GB+128GB वेरिएंट, 1500 रुपये की छूट के बाद 17,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।
21,499 रुपये कीमत का 8GB+128GB वेरिएंट, 1000 रुपये की छूट के बाद 20,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।
Realme Narzo N100 Lite 5G
14,999 रुपये कीमत का 4GB+64GB वेरिएंट, 500 रुपये की छूट के बाद 14,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।
16,499 रुपये कीमत का 4GB+128GB वेरिएंट, 1250 रुपये की छूट के बाद 15,249 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।
18,499 रुपये कीमत का 6GB+128GB वेरिएंट, 500 रुपये की छूट के बाद 17,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।
Realme Narzo 80 Lite 4G
11,999 रुपये कीमत का 4GB+64GB वेरिएंट, 500 रुपये के कूपन डिस्काउंट के बाद 11,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।
Realme Narzo 80 Pro 5G
23,999 रुपये कीमत का 8GB+256GB वेरिएंट, सेल में ऑफर के बाद 21,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।
Realme Narzo 90 5G
18,999 रुपये कीमत का 6GB+128GB वेरिएंट, सेल में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा।
यहां से खरीदें

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


