खास सेल: Realme के ये फोन मिल रहे हैं ‘सबसे सस्ते’, सिर्फ पांच दिनों के लिए मौका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Realme ने Amazon पर 26 से 30 जून तक NARZO Days Sale की घोषणा की है, जिसमें NARZO सीरीज के स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और No Cost EMI का फायदा मिलेगा। आइए आपको इस सेल के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

realme NARZO Days Sale 2026

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Realme ने अपनी NARZO Days Sale की घोषणा कर दी है। यह सेल 26 जून से 30 जून 2026 तक Amazon पर होने जा रही है। कंपनी के मुताबिक, इस दौरान ग्राहकों को NARZO सीरीज के कई स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट, कूपन ऑफर्स, बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI जैसी अलग-अलग सुविधाएं मिलेंगी।

Realme का कहना है कि NARZO सीरीज को उन यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो दमदार परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ, मनोरंजन के बेहतर एक्सपीरियंस और मॉडर्न डिजाइन वाले स्मार्टफोन की तलाश में रहते हैं। सेल के दौरान अलग-अलग बजट सेगमेंट में कई मॉडल्स बंपर छूट पर उपलब्ध होंगे।

Realme Narzo Power

सेल का सबसे बड़ा हाइलाइट Realme NARZO Power है। यह स्मार्टफोन 10001mAh की बड़ी Titan Battery के साथ आता है, जिसे लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस यूजर्स को लंबे समय तक बिना बार-बार चार्जिंग की चिंता किए फोन यूज करने का विकल्प देगा।

Realme NARZO Power के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरिएंट 29,999 रुपये में उपलब्ध होगा। दोनों वेरिएंट्स पर 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।

Realme NARZO 90x

सेल के दौरान Realme NARZO 90x भी खास ऑफर्स के साथ उपलब्ध होगा। 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर 500 रुपये की छूट के बाद इसकी कीमत 16,999 रुपये हो जाएगी। वहीं 6GB रैम के साथ 128GB मॉडल 18,999 रुपये और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरिएंट 20,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

NARZO 80 Lite 4G और NARZO N100 Lite

बजट फोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए Realme NARZO 80 Lite 4G और Realme NARZO N100 Lite भी अच्छे ऑप्शंस हो सकते हैं। NARZO 80 Lite 4G का 4GB रैम और 64GB वेरिएंट 500 रुपये की छूट के बाद 11,499 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं NARZO N100 Lite का 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मॉडल 750 रुपये के डिस्काउंट के साथ 14,249 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

कंपनी ने यह भी बताया है कि सेल के दौरान Realme NARZO 80 Pro (8GB + 256GB) की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये रहेगी। खास ऑफर्स और डिस्काउंटेड प्राइस के जरिए Realme इस सेल के दौरान से उन ग्राहकों को अट्रैक्ट करना चाहती है जो अपने पुराने डिवाइस को अपग्रेड करने का प्लान कर रहे हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।