50MP AI कैमरा, AI फोटो एडिटर, गदर स्पीकर, 7000mAh बैटरी के साथ आया 5G फोन का 'बाप', ₹13,999 कीमत

Dec 16, 2025 02:18 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Realme Narzo 90x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 50MP कैमरा, बड़ी बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 5G सपोर्ट मिलता है। जानें इसकी कीमत, फीचर्स और क्यों यह एक शानदार बजट 5G स्मार्टफोन है।

50MP AI कैमरा, AI फोटो एडिटर, गदर स्पीकर, 7000mAh बैटरी के साथ आया 5G फोन का 'बाप', ₹13,999 कीमत

Realme Narzo 90x 5G Launched in India: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 5G फोन्स की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए Realme ने Realme Narzo 90x 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो सीमित बजट में एक भरोसेमंद 5G डिवाइस चाहते हैं, जिसमें परफॉर्मेंस, बैटरी और डिस्प्ले है। Realme Narzo 90 5G में 7000mAh की टाइटन बैटरी दी गई है। इसके साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन कम समय में रिचार्ज हो जाता है। फोन में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा रखने का दावा है, जिससे फोटो और वीडियो शौक़ीनों के लिए यह एक आकर्षक ऑप्शन बन सकता है। इसके अलावा यह डिवाइस डस्ट और वाटर रेज़िस्टेंस (IP66/68/69) रेटिंग से लैस है।

Realme Narzo 90x की कीमत

Realme Narzo 90x 5G के बेस वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये और टॉप वेरिएंट के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये रखी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन भारत में 24 दिसंबर से Amazon और Realme इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। जबकि Narzo 90x 5G नाइट्रो ब्लू और फ्लैश ब्लू रंगों में मिलेगा।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।