Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Realme Narzo 90 and Narzo 90x 6 Launch Date in India Set for December 16
iPhone जैसे डिजाइन, 7000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ 16 दिसंबर को आ रहे Realme Narzo 90 सीरीज के दो सस्ते फोन

iPhone जैसे डिजाइन, 7000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ 16 दिसंबर को आ रहे Realme Narzo 90 सीरीज के दो सस्ते फोन

संक्षेप:

Realme Narzo 90 Series 5G भारत में 16 दिसंबर को Amazon पर लॉन्च होगी। इस सीरीज के तहत दो नए मॉडल Narzo 90 और Narzo 90x मिलने की उम्मीद है। फोन में बेहतर बैटरी, कैमरा और 5G सपोर्ट होगा।

Dec 09, 2025 01:20 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Realme Narzo 90 and Realme Narzo 90x Launch Date Confirm: रियलमी भारत में जल्द मिड-रेंज सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। ये फोन्स Realme अपनी लोकप्रिय Narzo सीरीज के साथ पेश करेगा। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि Realme Narzo 90 Series 5G में दो मॉडल आएंगे Realme Narzo 90 और Realme Narzo 90x होंगे। ये फोन्स 16 दिसंबर 2025 को भारत में Amazon और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर पेश किए जाएंगे। Amazon की माइक्रो-साइट पर दिखाए गए टीजर्स से कुछ संकेत मिल रहे हैं कि Narzo 90 सीरीज पिछले Narzo मॉडल्स से काफ़ी बेहतर होगी।

Realme Narzo 90 Series 5G के फीचर्स

Realme ने टीजर में स्पष्ट किया है कि Narzo 90 Series में “सबसे बड़ी बैटरी इन सेगमेंट” दी जाएगी। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि फोन में 7000mAh की बैटरी हो सकती है जिससे बैकअप समय अच्छा रहने की उम्मीद है।

Amazon के टीज़र में दो अलग-अलग कैमरा मॉड्यूल दिखाए गए हैं मतलब कंपनी दो मॉडल पेश करने जा रही है। एक मॉड्यूल में गोल और प्रो-स्टाइल कैमरा सेटअप जैसा दिखता है संभावना है कि यह Narzo 90 Pro / 90 जैसा मॉडल हो। दूसरा मॉड्यूल सादा और वर्टिकल कैमरा लेंस वाला है संभवतः Narzo 90x जैसा बजट-फ्रेंडली मॉडल।

लीक्स के अनुसार, Narzo 90 5G वेरिएंट्स में 6 GB/8 GB/12 GB RAM और 128 GB/256 GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। कलर ऑप्शन में “Carbon Black” और “Victory Gold” शामिल बताए गए हैं।

Realme Narzo 90 Series 5G की लॉन्च डेट और उपलब्धता

India लॉन्च की तारीख: 16 दिसंबर 2025

उपलब्धता: Amazon.in और Realme की आधिकारिक वेबसाइट Amazon Exclusive लेबल है, मतलब पहली सेल Amazon प्लेटफार्म पर होगी।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।