सिल्वर कलर में आया 7000mAh बैटरी वाला Realme Narzo 90, पहली सेल में इतना सस्ता

Feb 07, 2026 11:07 am ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

नया फोन खरीदने का प्लान है, और दिखने में खूबसूरत मॉडल तलाश रहे हैं, तो Realme Narzo 90 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह फोन अब नए Flowing Silver कलर में आ गया है। देखें सेल डेट, कीमत और खासियत

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

नया फोन खरीदने का प्लान है, और दिखने में खूबसूरत मॉडल तलाश रहे हैं, तो Realme Narzo 90 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह फोन अब नए Flowing Silver कलर में आ गया है। यह कोई नया फोन नहीं है बल्कि पहले ही भारतीय बाजार विक्ट्री गोल्ड और कार्बन ब्लैक जैसे कलर्स में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में रियलमी नारजो 90 सीरीज को दिसंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। सीरीज में Realme Narzo 90 5G के अलावा Narzo 90x 5G भी शामिल है। दोनों में 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh बैटरी मिलती है। Narzo 90 5G के नए सिल्वर कलर वेरिएंट की पहली सेल अगले हफ्ते शुरू होने जा रही है। सेल में कितनी होगी इस फोन की कीमत और इस फोन में क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ.…

सिल्वर कलर में आया 7000mAh बैटरी वाला Realme Narzo 90, पहली सेल में इतना सस्ता
realme narzo 90 5g new silver color variant

नए कलर वेरिएंट की कीमत और उपलब्धता

नया सिल्वर कलर वेरिएंट Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। अमेजन ने टीज किया है कि नए कलर वेरिएंट की बिक्री 10 फरवरी दोपहर 12PM से शुरू होगी और इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये होगी। इस कीमत में कूपन ऑफर शामिल है। जैसा कि हमने बताया फोन पहले से ही भारतीय बाजार में विक्ट्री गोल्ड और कार्बन ब्लैक जैसे कलर्स में उपलब्ध है। लॉन्च के समय, रियलमी नारजो 90 5G की कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 16,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 18,499 रुपये थी और अभी भी यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इन्हीं कीमतों के साथ लिस्टेड है। इन पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

चलिए अब नजर डालते हैं Realme Narzo 90 5G की खासियत पर

रियलमी नारजो 90 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.57-इंच एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है। नारजो 90 में माली G57 MC2 जीपीयू के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स चिपसेट है, जिसे 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए, नारजो 90 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर है। सेल्फी के लिए, फोन में 50MP कैमरा है। फोन में 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की टाइटन बैटरी है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP66+IP68+IP69 रेटिंग के साथ आता है। 183 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 7.79 एमएम है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।