Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़realme narzo 90 5g and realme narzo 90x 5g battery and display details confirmed
7000mAh बैटरी के साथ आ रहे ये Realme फोन, 143 घंटे सुन सकेंगे गाने, कैमरा भी तगड़ा

7000mAh बैटरी के साथ आ रहे ये Realme फोन, 143 घंटे सुन सकेंगे गाने, कैमरा भी तगड़ा

संक्षेप:

Realme Narzo 90 series भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होने के लिए तैयार है। सीरीज में दो स्मार्टफोन मॉडल Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G शामिल है। कंपनी ने Amazon पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जहां कंपनी ने सीरीज की लॉन्च डेट के अलावा इन दोनों फोन के कई खास फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है।

Dec 10, 2025 09:50 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Realme Narzo 90 series भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होने के लिए तैयार है। सीरीज में दो स्मार्टफोन मॉडल Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G शामिल है। कंपनी ने Amazon पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जहां कंपनी ने सीरीज की लॉन्च डेट के अलावा इन दोनों फोन के कई खास फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। रियलमी पहले ही बता चुकी है कि भारत में यह फोन 16 दिसंबर को लॉन्च होंगे। अब कंपनी ने बैटरी और डिस्प्ले डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। दोनों ही फोन 7000mAh की बैटरी से लैस होंगे। इसके अलावा, दोनों फोन में 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। चलिए डिटेल में जानते हैं अपकमिंग फोन्स में क्या-क्या खास होने वाला है...

Realme Narzo 90 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

अमेजन माइक्रोसाइट को फोन की नई डिटेल्स के साथ अपडेट किया गया है। दरअसल, कंपनी ने फोन की बैटरी कैपेसिटी, चार्जिंग स्पीड, कैमरा कॉन्फिगरेशन और डिस्प्ले डिटेल्स का कंफर्म किया है। माइक्रोसाइट के अनुसार, रियलमी नारजो 90 5G और रियलमी नारजो 90x 5G में 7000mAh की टाइटन बैटरी होगी, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हालांकि, सिर्फ रियलमी नारजो 90 5G में ही बायपास चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। स्टैंडर्ड मॉडल डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ भी आएगा।

ये भी पढ़ें:सिर्फ ₹21,999 में घर लाएं 50 inch TV, 72 फीसदी तक सस्ते मिल रहे ये पांच मॉडल

दोनों फोन में लंबी बैटरी लाइफ

बैटरी लाइफ की बात करें तो, रियलमी नारजो 90 5G फोन फुल चार्ज होने पर 143.7 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, 8.1 घंटे का गेमिंग, 24 घंटे का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक और 28.2 घंटे की वीडियो कॉलिंग टाइम देता है। दूसरी ओर, रियलमी नारजो 90x 5G में 17.1 घंटे का नेविगेशन, 23.6 घंटे का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक, 27.7 घंटे का मैसेजिंग, 61.3 घंटे की कॉलिंग और 136.2 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिलेगा।

नारजो 90 में सेगमेंट का सबसे ब्राइट डिस्प्ले

नारजो 90 सीरीज के दोनों फोन में सेल्फी कैमरा के लिए होल पंच डिस्प्ले कटआउट भी होंगे। जहां रियलमी नारजो 90 5G का डिस्प्ले 4000 निट्स तक ब्राइट हो सकता है, वहीं रियलमी नारजो 90x 5G का पैनल 1200 निट्स तक जाता है, और इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है।

कैमरा भी पावरफुल

अपकमिंग रियलमी नारजो 90 5G और रियलमी नारजो 90x 5G में पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा होगा। Narzo 90 सीरीज के दोनों फोन में AI Edit Genie, AI Editor, AI Eraser और AI Ultra Clarity जैसे कई AI टूल होंगे। Narzo 90 5G में एक चौकोर रियर कैमरा मॉड्यूल देखा गया है, जिसमें तीन लेंस होंगे, जबकि Narzo 90x 5G एक रैक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा, जिसमें दो कैमरे होंगे।

ये भी पढ़ें:तुरंत करें ऑर्डर, ₹15000 से कम में पांच जबर्दस्त 5G फोन, सेल बस कुछ घंटे और

16 दिसंबर लॉन्च डेट

कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि वह 16 दिसंबर को भारत में रियलमी नारजो 90 5G और रियलमी नारजो 90x 5G लॉन्च करेगी। ये फोन भारत में Amazon और Realme India ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।