जलवा! सबसे सस्ते में ग्लास बैक वाला Realme फोन लॉन्च, खरीदने पर इयरबड्स FREE
रियलमी ने भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Realme Narzo 70 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इसमें ग्लास डिजाइन और एयर जेस्चर्स जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है और Sony IMX890 OIS कैमरा सेटअप मिलता है।

चाइनीज टेक कंपनी Realme ने भारतीय मार्केट में सबसे तेजी से बड़े यूजरबेस और मार्केट शेयर पर कब्जा किया है और खासकर बजट सेगमेंट में इसके फोन खूब पसंद किए जाते हैं। आज ब्रैंड ने Narzo लाइनअप का नया फोन Realme Narzo 70 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह प्रीमियम ग्लास बैक डिजाइन के साथ आने वाला बजट सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है। साथ ही इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
इन स्पेसिफिकेशंस के साथ आया Narzo 70 Pro 5G
रियलमी के नए फोन में 6.67 इंच का फुल HD+ रेजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और इसे 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 2000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 7050 5G प्रोसेसर दिया गया है। Narzo 70 Pro 5G में Android 14 पर बेस्ड RealmeUI 5.0 मिलता है और कंपनी का दावा है कि इसमें अन्य ब्रैंड्स के मुकाबले 65 पर्सेंट तक कम प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स दिए गए हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक पैनल पर 50MP Sony IMX890 सेंसर दिया गया है और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ 2MP मैक्रो लेंस वाला ट्रिपल कैमरा इसमें मिलता है। 16MP सेल्फी कैमरा वाले फोन की 5000mAh बैटरी को 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। IP54 रेटिंग वाले फोन में एयर जेस्चर्स फीचर मिलता है, जिसके साथ बिना स्क्रीन टच किए फोन चलाया जा सकता है।
इतनी रखी गई Realme Narzo 70 Pro 5G की कीमत
Realme Narzo 70 Pro 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरियंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। वहीं, दूसरे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट को 19,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस कीमत में 1000 रुपये का बैंक ऑफर शामिल है। बता दें, इसकी अर्ली बर्ड सेल आज शाम 6 बजे होगी, जिसमें खास ऑफर्स के अलावा 2,299 रुपये कीमत वाले Buds T300 फोन के साथ एकदम फ्री मिलेंगे।
नया Realme Narzo 70 Pro 5G कंपनी वेबसाइट के अलावा Amazon से खरीदा जा सकता है। आज शाम होने वाली अर्ली बर्ड सेल के बाद इसकी ओपेन सेल 22 मार्च से शुरू होगी। फोन दो कलर ऑप्शंस- ग्लास ग्रीन और ग्लास गोल्ड में उपलब्ध है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


