Realme Narzo 100x 5G भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले; कीमत ₹18499 से शुरू
Realme ने भारत में नया NARZO 100x 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसमें सेगमेंट की सबसे बड़ी 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 18,499 रुपये रखी गई है।

टेक कंपनी Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन realme NARZO 100x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी 8000mAh Titan Battery के साथ आने वाला पहला फोन है। इसके अलावा फोन में 45W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन की शुरुआती कीमत 18,499 रुपये रखी गई है।
नए NARZO 100x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh Titan Battery है। कंपनी के मुताबिक यह फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। बैटरी को लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन करने पर भी जोर दिया गया है। दावा है कि यह 1600 चार्जिंग साइकल तक काम करेगी और 7 साल बाद भी 80 प्रतिशत से ज्यादा बैटरी हेल्थ बनाए रखेगी।
मिलता है फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
बैटरी के साथ 45W Fast Charging का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में AI Long-Life Algorithm, AI Night Charging, AI Cold Charging, Bypass Charging और One Tap Cooling जैसे स्मार्ट चार्जिंग फीचर्स दिए गए हैं, जो चार्जिंग के दौरान हीट को कम करने और बैटरी की लाइफ बढ़ाने में मदद करते हैं।
Dimensity 6300 प्रोसेसर और 14GB तक RAM
धांसू परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 6nm Octa-Core प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 14GB तक Dynamic RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कंपनी का कहना है कि इसका AnTuTu स्कोर 6.31 लाख से ज्यादा है, जिससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और लाइव स्ट्रीमिंग का एक्सपीरियंस बेहतर होगा।
फोन में लंबे वक्त तक गेमिंग के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने के लिए 5300 वर्गमिमी AirFlow Vapour Chamber Cooling System भी दिया गया है। वहीं यह realme UI 7.0 पर चलता है और कंपनी ने चार साल तक स्मूद परफॉर्मेंस का दावा किया है।
144Hz डिस्प्ले और 1200 निट्स ब्राइटनेस
Realme NARZO 100x 5G में 6.8 इंच का LCD Ultra Bright Display मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर रहती है और स्क्रॉलिंग और गेमिंग एकदम स्मूद महसूस होती है। फोन में DC Dimming टेक और Super Linear Speaker भी दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक यूजर्स BGMI जैसे गेम्स को लगातार 12 घंटे तक खेल सकते हैं।
50MP AI कैमरा और Gemini Live भी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Dual AI रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा सिस्टम में AI Portrait Lighting और AI Eraser जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिनकी मदद से फोटो को बेहतर बनाया जा सकता है और अनचाहे ऑब्जेक्ट्स हटाए जा सकते हैं। वहीं, AI एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए फोन में AI Assistant for Notes और Gemini Live का भी सपोर्ट दिया गया है, जिससे नोट्स मैनेज करना और AI की मदद लेना आसान हो जाता है।
प्रीमियम डिजाइन और मजबूती
Realme NARZO 100x 5G में Light Glass Design मिल रहा है और इसे Midnight Black तथा Flash Orange कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। फोन में AI Pulse Light भी दी गई है, जो कॉल, नोटिफिकेशन, बैटरी अलर्ट और Spotify व YouTube म्यूजिक के साथ अलग-अलग लाइटिंग इफेक्ट्स दिखाती है। इसमें 9 रंग और 5 लाइटिंग मोड का ऑप्शन मिलता है।
मजबूती के लिए फोन में ArmorShell Protection दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस टेस्ट पास कर चुका है और 1.8 मीटर तक की गिरावट सह सकता है। इसके अलावा फोन को IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


