14 अप्रैल को दस्तक देगा Realme का 7000mAh बैटरी, 4 साल बिना हैंग हुए चलने वाला सस्ता 5G फोन; जानें कीमत और सभी फीचर्स

Apr 08, 2026 08:50 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में 14 अप्रैल को लॉन्च होगा। यह फोन 7000mAh की बैटरी, 144Hz की डिस्प्ले और Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। फोन मिड-बजट रेंज में पेश किया जाएगा।

14 अप्रैल को दस्तक देगा Realme का 7000mAh बैटरी, 4 साल बिना हैंग हुए चलने वाला सस्ता 5G फोन; जानें कीमत और सभी फीचर्स

Realme Narzo 100 Lite 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगा। यह हैंडसेट Narzo 80 Lite 5G का सक्सेस है, जिसे जून 2025 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च से पहले, कंपनी ने इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है। Realme एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। यह फोन 14 अप्रैल 2026 को भारत में पेश किया जाएगा और इसे Amazon और कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा।

इस स्मार्टफोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो कम कीमत में दमदार बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है, जो लंबे समय तक फोन चलाने में मदद करेगी। इसके अलावा, फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिससे गेमिंग और रोजमर्रा का इस्तेमाल काफी स्मूद रहेगा।

भारत में Realme Narzo 100 Lite 5G की संभावित कीमत और कलर वैरिएंट

भारत में Realme Narzo 100 Lite 5G की कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है। फोन 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। यह Realme इंडिया की वेबसाइट, Amazon और देश भर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह हैंडसेट दो रंगों थंडर ब्लैक और फ्रॉस्ट सिल्वर में उपलब्ध होगा।

Realme Narzo 100 Lite 5G के फीचर्स

रियलमी की माइक्रोसाइट से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में 900 निट्स तक की ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट भी दी गई है, जिससे स्क्रीन और ज्यादा रिस्पॉन्सिव बनती है। फोन

Realme Narzo 100 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में कंपनी ने बेहतर कूलिंग सिस्टम भी दिया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा। यह फोन कई वेरिएंट्स में आ सकता है, जिसमें 4GB और 6GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन शामिल हो सकते हैं। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी है। इसके अलावा इसमें रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Realme Narzo 100 Lite 5G में 13MP का AI रियर कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ AI फीचर्स जैसे AI Eraser, AI Clear Face और AI Smart Image जैसे टूल्स मिलेंगे, जिससे फोटो क्वालिटी बेहतर होगी। फ्रंट कैमरा बेसिक यूज के लिए दिया गया है, जिससे आप वीडियो कॉल और सेल्फी ले सकते हैं। यह फोन कई वेरिएंट्स में आ सकता है, जिसमें 4GB और 6GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्प शामिल हो सकते हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।