धड़ाधड़ बिका यह सस्ता 5G फोन, पहली सेल में ही बना दिया रिकॉर्ड, बजट में है कीमत

Apr 22, 2026 08:37 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Realme NARZO 100 Lite 5G ने पहली सेल में ही झंडे गाड़ दिए हैं। कंपनी ने बताया कि इस फोन ने Amazon पर 12,000 से 15,000 रुपये की कीमत वाले सेगमेंट में, साल 2026 के लिए किसी भी स्मार्टफोन की पहले दिन की सबसे ज्यादा बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है।

धड़ाधड़ बिका यह सस्ता 5G फोन, पहली सेल में ही बना दिया रिकॉर्ड, बजट में है कीमत

Realme ने नए फोन ने पहली ही सेल में झंडे गाड़ दिए हैं। खुद कंपनी भी इस जबर्दस्त मांग को देखकर हैरान है। दावा है कि पहली सेल में बिक्री के मामले में इस फोन ने अपने सेगमेंट के सभी फोन्स को पीछे छोड़ दिया है। रियलमी ने घोषणा की है कि उसके लेटेस्ट NARZO 100 Lite 5G फोन को शुरुआती रिलीज के दौरान जबर्दस्त मांग मिली। रिलयलमी के इस नए 5G फोन की शुरुआती कीमत 13500 रुपये से भी कम है। सस्ता होने के बावजूद फोन में 5G सपोर्ट के साथ बड़ा डिस्प्ले, हैवी रैम, वॉटर रेजिस्टेंट बॉडी, बड़ा कूलिंग सिस्टम और 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है। चलिए बताते हैं कंपनी ने क्या कहा और कितनी है इस फोन की कीमत…Realme NARZO 100 Lite 5G

realme NARZO 100 Lite 5G records strong day 1 sales

कंपनी के अनुसार, इस फोन ने Amazon पर 12,000 से 15,000 रुपये की कीमत वाले सेगमेंट में, साल 2026 के लिए किसी भी स्मार्टफोन की पहले दिन की सबसे ज्यादा बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। बिक्री के ये आंकड़े एंट्री-लेवल 5G फोन में ग्राहकों की लगातार बनी हुई दिलचस्पी को दिखाते हैं, जो बड़ी बैटरी कैपेसिटी और दमदार परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं।

इतनी है रियलमी नारजो 100 लाइट 5G 5G की कीमत

भारत में रियलमी नारजो 100 लाइट 5G की कीमत 13,499 रुपये से शुरू होती है। यह कीमत इसके बेस मॉडल (4GB रैम + 64GB स्टोरेज) के लिए है। वहीं, इसके हाई-एंड मॉडल (4GB रैम + 128GB स्टोरेज) की कीमत 14,499 रुपये है। आखिर में, इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल (6GB रैम + 128GB स्टोरेज) की कीमत 16,499 रुपये है। लॉन्च के मौके पर कंपनी 1,500 रुपये तक का बैंक ऑफर भी दे रही है। नारजो सीरीज का यह नया फोन भारत में 21 अप्रैल से Amazon और रियलमी इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Realme Narzo 100 Lite 5G को दो कलर्स - Frost Silver और Thunder Black में उपलब्ध है।

रियलमी नारजो 100 लाइट 5G की खासियत

फोन ने जबर्दस्त बैटरी मिलती है। इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह फोन 10 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 70 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक, 34 घंटे तक का कॉलिंग टाइम या 12 घंटे तक गेमिंग टाइम दे सकता है। 212 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 8.45mm है। फोटोग्राफी की बात करें तो, रियलमी नारजो 100 लाइट 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 5-मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है, जो वॉटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच में लगा है। यह स्मार्टफोन 1080p/30 fps तक की क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

रियलमी नारजो 100 लाइट 5G एक डुअल सिम फोन है जो कंपनी के लेटेस्ट रियलमी यूआई 7.0 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड है। इस फोन में 6.8-इंच की एलसीडी स्क्रीन है, जो 144 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 180 हर्ट्ज तक का टच सैंपलिंग रेट देती है। दावा है कि यह फोन धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।

नए रियलमी नारजो 100 लाइट 5G में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट लगा है। इस स्मार्टफोन में आर्म माली-G57 MC2 जीपीयू, 6GB तक रैम और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। हैवी गेमिंग के दौरान भी फोन गर्म न हो, इसलिए फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए, रियलमी का AirFlow वेपर चैंबर (वीसी) कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया 5300 sqmm है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।