क्या खत्म हो जाएगा Realme का नाम? इंडिया CEO माइकल गुओ ने दिया इस्तीफा
रियलमी इंडिया के CEO माइकल गुओ ने इस्तीफा दे दिया है। यह कदम Oppo की रीस्ट्रक्चरिंग स्ट्रेटजी और Realme-OnePlus के बढ़ते इंटीग्रेशन के बीच सामने आया है।

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में ऑर्गनाइजेशन लेवल पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Moneycontrol की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Realme India के CEO माइकल गुओ ने कंपनी छोड़ दी है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब Realme की पैरेंट कंपनी Oppo अपने अलग-अलग ब्रैंड्स के ऑपरेशन को इंटीग्रेट करने की दिशा में काम कर रही है और OnePlus के साथ मिलकर काम करने की कोशिश भी की जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, माइकल गुओ का इस्तीफा Oppo की ओर से शुरू किए गए बड़े रीस्ट्रक्चरिंग प्रोसेस का हिस्सा माना जा रहा है। इस बदलाव का मकसद कंपनी के अलग-अलग ब्रैंड्स के बीच बेहतर कोलैबरेशन करना, लागत को नियंत्रित करना और ऑपरेशंस को ज्यादा इफेक्टिव बनाना है। भारत में Realme को पिछले कुछ वर्षों में तेजी से लोकप्रियता मिली है और बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। ऐसे में टॉप लीडरशिप में बदलाव को इंडस्ट्री काफी महत्वपूर्ण मान रही है।
ब्रैंड्स के बीच बेहतर कोलैबरेशन
बताया जा रहा है कि Oppo अपने स्मार्टफोन बिजनेस के साथ Realme और OnePlus के बीच कोलैबरेशन को और मजबूत करना चाहता है। इसके साथ कुछ डिपार्टमेंट्स, रिसोर्सेज और स्ट्रेटजिक वर्क को शेयर किया जा सकता है। इससे रिसर्च एंड डेवलपमेंट, सप्लाई चेन, मार्केटिंग और प्रोडक्ट प्लानिंग जैसे क्षेत्रों में बेहतर रिजल्ट्स पाने का लक्ष्य रखा गया है।
हालांकि, फिलहाल Realme को बंद करने या इस ब्रैंड को पूरी तरह खत्म करने जैसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कंपनी के स्मार्टफोन, सर्विस नेटवर्क और सेल्स एक्टिविटीज पहले की तरह जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, भविष्य में ग्राहकों को Realme, Oppo और OnePlus के प्रोडक्ट्स में टेक्नोलॉजी और स्ट्रेटजी से जुड़ी समानताएं ज्यादा देखने को मिल सकती हैं।
इसलिए ऐसा कर रहा है Oppo
एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और घटते मार्जिन के बीच कई कंपनियां अपने ऑपरेशंस को ज्यादा स्मूद बनाने के लिए इस तरह के कदम उठा रही हैं। Oppo भी इसी स्ट्रेटजी के तहत अपने ब्रैंड पोर्टफोलियो को बेहतर तरीके से मैनेज करना चाहता है। इससे रिसोर्सेज का बेहतर उपयोग संभव होगा और नए प्रोडक्ट्स को मार्केट में लाने की प्रक्रिया भी तेज हो सकती है।
बता दें, भारत Realme के लिए सबसे महत्वपूर्ण मार्केट्स में से एक रहा है। कंपनी ने यहां युवा ग्राहकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है और कई लोकप्रिय स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की हैं। ऐसे में माइकल गुओ के जाने और Oppo की नई स्ट्रेटजी का असर आने वाले महीनों में Realme की मार्केट पोजीशन और प्रोडक्ट स्ट्रेटजी पर देखने को मिल सकता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


