200MP के कैमरा वाला नया स्मार्टफोन, बैटरी 7000mAh की, डिस्प्ले भी जबर्दस्त

200MP के कैमरा वाला नया स्मार्टफोन, बैटरी 7000mAh की, डिस्प्ले भी जबर्दस्त

संक्षेप:

रियलमी GT 8 प्रो के बारे में कंपनी के एग्जिक्यूटिव ने बड़ी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि यह फोन 144Hz के रिफ्रेश रेट और 7000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आएगा। कंपनी इस फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा भी देने वाली है।

Sep 24, 2025 12:54 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

रियलमी अपनी GT 8 सीरीज के फोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज में कंपनी दो फोन- Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro ऑफर करने वाली है। हाल में कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये फोन अक्टूबर में चीन में लॉन्च होंगे। इसी बीच मंगलवार को नए फोन्स का एक पोस्टर लीक हुआ था, जिसमें इनके रियर लुक को दिखाया गया था। आज कंपनी के एग्जिक्यूटिव डेरेक ने रियलमी GT 8 प्रो डिस्प्ले में ऑफर किए जाने वाले बड़े अपग्रेड्स की जानकारी दी है।

144Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

डेरेक के अनुसार कंपनी का यह फोन 2K रेजॉलूशन वाले डिस्प्ले के साथ आएगा। साथ ही इसमें कंपनी 144Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करने वाली है। डिस्प्ले में ऑफर किया जाने वाला पीक ब्राइटनेस लेवल 7000 निट्स का होगा। डेरेक ने यह भी बताया कि फोन में छोटे कॉर्नर वाली कर्व्ड स्क्रीन की बजाय बड़े R-कॉर्नर्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। यह फोन पहले से बेहतर आई कंफर्ट फीचर के साथ आएगा। इसमें ग्लोबल फुल-ब्राइटनेस डीसी डिमिंग बाई-डिफॉल्ट इनेबल होगा। साथ ही फोन में यूजर्स को सर्कुलर पोलराइजेश प्रोटेक्शन भी मिलेगा।

Photo: Gizmochina

200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो सेंसर

डेरेक के अनुसार रियलमी GT 8 प्रो की कलर ऐक्युरेसी को भी सॉफ्टवेयर लेवल कैलिबरेशन से अपग्रेड करके हार्डवेयर-लेवल कैलिब्रेशन वाला किया गया है। फोन 7000mAh के सेगमेंट वाली बैटरी के साथ आएगा। कंपनी ने जो पोस्टर रिलीज किया है, उसके अनुसार यह फोन 200 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप टेलिफोटो सेंसर से लैस होगा। साथ ही इसमें कंपनी 3x ऑप्टिकल जूम और 12x लॉसलेस जूम देने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
अमेजन, फ्लिपकार्ट सेल में ये बैंक दे रहे धांसू डील, ₹140000 तक का डिस्काउंट

पिछली लीक रिपोर्ट्स के अनुसार रियलमी का यह फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और एक अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा से लैस होगा। फोन में कंपनी बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दे सकती है। साथ ही यह डिवाइस IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग भी दे सकता है। दमदार साउंड के लिए इसमें आपको ड्यूल 115E स्पीकर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।