खुलासा! Realme GT 8 Pro में मिलेगा 200MP टेलीफोटो कैमरा, जब चाहें बदल जाएगा डिजाइन

Oct 06, 2025 03:02 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

रियलमी के नए दमदार फोन Realme GT 8 Pro के नए फीचर्स का खुलासा हुआ है। इस डिवाइस में 200MP कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसके बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल बदला जा सकेगा। 

खुलासा! Realme GT 8 Pro में मिलेगा 200MP टेलीफोटो कैमरा, जब चाहें बदल जाएगा डिजाइन

टेक ब्रैंड Realme अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 8 Pro को इस अक्टूबर में चीन में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने पहले ही कुछ अहम डीटेल्स टीज कर दी हैं और अब एक लीक्ड हैंड्स-ऑन इमेज ने फोन के डिजाइन और कैमरा फीचर्स पर से पर्दा उठा दिया है। फोन अपने यूजर-स्वैपेबल कैमरा आइलैंड फीचर के लिए चर्चा में है, जो यूजर्स को अपने फोन के रियर डिजाइन को पर्सनलाइज करने का मौका देगा।

टिप्स्टर Debayan Roy (@Gadgetsdata) ने X (पहले Twitter) पर Realme GT 8 Pro की एक लीक्ड लाइव इमेज शेयर की है। इसमें फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल के दो अलग-अलग डिजाइन- एक राउंड मॉड्यूल और एक रोबोटिक्स-इंस्पायर्ड अनइवन कैमरा आइलैंड, नजर आए हैं।

बदल पाएंगे फोन के कैमरा सेटअप का डिजाइन

कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यूजर्स इन कैमरा आइलैंड्स को बदल सकते हैं, हालांकि कैमरा यूनिट्स अपनी जगह फिक्स रहेंगे। ये मॉड्यूल Ricoh के साथ मिलकर बनाए गए हैं और इन्हें बदलने के लिए छोटे स्क्रूज की मदद लेनी पड़ सकती है। टीजर इमेज से पता चलता है कि कम से कम तीन या उससे ज्यादा डिजाइन ऑप्शंस होंगे।

200MP टेलीफोटो कैमरा के साथ धांसू कैमरा

Realme के वाइस प्रेसिडेंट Xu Qi Chase ने खुलासा किया है कि GT 8 Pro में 200-मेगापिक्सल का Samsung HP5 परिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। यह 1/1.56-इंच सेंसर होगा, जो हाई-रेजॉल्यूशन जूम शॉट्स ले सकेगा। इसके अलावा फोन में 50MP का Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस (Samsung JN5 सेंसर) भी होगा।

परफॉर्मेंस और डिस्प्ले फीचर्स का भी खुलासा

Realme GT 8 Pro को Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC चिपसेट से लैस किया जाएगा, जो इसे मार्केट के सबसे फास्ट स्मार्टफोन्स में से एक बनाएगा। फोन में 2K 10-bit LTPO BOE फ्लैट OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। यह डिवाइस Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर चलेगा। लीक्स के मुताबिक, Realme GT 8 Pro में 7000mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है और IP69 रेटिंग यानी डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस दिया जाएगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।