
अब भारत में धूम मचाएगा Realme GT 8 Pro, कंपनी ने बताई डेट, जब चाहें बदलें कैमरा डिजाइन
Realme GT 8 Pro India Launch: यूनिक डिजाइन वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Realme GT 8 Pro आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह 20 Nov को भारत में लॉन्च होगा। यह दुनिया का पहला फोन है, जिसमें स्वैपेबल कैमरा मॉड्यूल मिलता है, यानी कैमरा डिजाइन को बदल सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Realme GT 8 Pro India Launch: यूनिक डिजाइन वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Realme GT 8 Pro आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह दुनिया का पहला फोन है, जिसमें स्वैपेबल कैमरा मॉड्यूल है, यानी इसकी कैमरा डिजाइन को बदला जा सकता है। रियलमी जीटी 8 प्रो भारत में नवंबर के तीसरे हफ्ते में लॉन्च होगा। यह चीन में 21 अक्टूबर को लॉन्च हो चुका है और अब यह भारत में डेब्यू करने के लिए तैयार है। कंपनी ने फोन की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट के जरिए भारत में लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा किया है। फोन अपने चीनी वर्जन की तरह ही, फ्लैगशिप 3nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट और हाइपर विजन+ AI चिप के साथ आएगा। इसमें 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होने की भी उम्मीद है। इसमें 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7000mAh की बैटरी होगी।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

भारत में इस दिन लॉन्च होगा Realme GT 8 Pro स्मार्टफोन
रियलमी ने कंफर्म किया है कि उसका अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Realme GT 8 Pro, 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। फोन के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट को अब इसी जानकारी के साथ अपडेट कर दिया गया है। यह पिछली अफवाहों के अनुरूप है जिसमें बताया गया था कि फोन नवंबर के अंत तक देश में लॉन्च किया जाएगा।

रियलमी पिछले कुछ समय से Realme GT 8 Pro के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन टीज कर रहा है। यह पहले ही कंफर्म हो चुका है कि भारत में यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट, LPDDR5X रैम और UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में हाइपर विजन+ AI चिप होने की भी जानकारी दी गई है। तापमान को कंट्रोल में रखने के लिए, फोन में 7000 sqmm वेपर चैंबर (VC) कूलिंग सिस्टम होगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोन में लंबी बैटरी लाइफ वाली बड़ी बैटरी
इसमें 7000mAh की टाइटन बैटरी होगी, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) में 7.66 घंटे तक गेमप्ले, YouTube पर 21.3 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 523.2 घंटे तक स्टैंडबाय बैकअप देगी। टीज किया गया है कि यह 120W अल्ट्रा चार्ज वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि 15 मिनट की चार्जिंग से "पूरे दिन की पावर" मिलेगी।
अपकमिंग Realme GT 8 Pro एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी यूआई 7.0 के साथ आएगा। फोटो और वीडियो के लिए, इसमें स्वैपेबल कैमरा मॉड्यूल और रिको जीआर इमेजिंग के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 7000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 144 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट वाला 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होगा।
भारतीय वेरिएंट, धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP69 रेटिंग के साथ आएगा। फोन का वजन लगभग 214 ग्राम होगा और इसमें मेटल फ्रेम और फ्रंट कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट होगा।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






16GB RAM









