
20 नवंबर को आ सकता है यह पावरफुल फोन, मिलेगा 200MP कैमरा, बैटरी 7000mAh की
रियलमी कुछ दिनों से अपने नए फ्लैगशिप फोन Realme GT 8 Pro को इंडियन और ग्लोबल मार्केट के लिए टीज कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फोन को 20 नवंबर को लॉन्च कर सकती है। फोन कई जबर्दस्त फीचर्स के साथ आएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
रियलमी कुछ दिनों से अपने नए फ्लैगशिप फोन Realme GT 8 Pro को इंडियन और ग्लोबल मार्केट के लिए टीज कर रहा है। हालांकि, फोन की लॉन्च डेट को कंपनी ने अब तक कन्फर्म नहीं किया है। इसी बीच Smartprix ने इस फोन की लॉन्च डेट को लीक करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फोन को 20 नवंबर को लॉन्च कर सकती है। यह पहला फोन है जिसे कंपनी ने कैमरा ब्रैंड Ricoh GR के साथ मिल कर तैयार किया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस
फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा कंपनी इस फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस ऑफर करने वाली है। यह पेरिस्कोप लेंस 3x ऑप्टिकल जूम के साथ आएगा। साथ ही फोन के रियर में आपको एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल शूटर भी देखने को मिलेगा। फोन में कंपनी Ricoh GR Mode भी देने वाली है। यह 28mm और 40mm की फोकल लेंथ ऑफर करेगा। कंपनी के अनुसार GT 8 Pro क्विक फोकस मोड को सपोर्ट करेगा। साथ ही इसमें कंपनी इमर्सिव व्यूफाइंडर मोड भी देने वाली है। इसकी मदद से यूजर को पॉइंट ऐंड शूट फोटोग्राफी का ज्यादा नैचुरल एक्पीरियंस होगा।
स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट और 16जीबी रैम
फोन के डिजाइन के साथ भी कंपनी ने एक्सपेरिमेंट किया है। इसमें आपको मॉड्यूलर कैमरा आईलैंड बेजल देखने को मिलेगा। इसमें ऑप्शनल यूजर-रिप्लेसेबल मॉड्यूल का फीचर मिलेगा। खास बात है कि फोन IP66, IP68 और IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग से लैस होगा। फोन 16जीबी रैम और 1टीबी के स्टोरेज से लैस होगा। इसमें कंपनी प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट ऑफर करने वाली है।
7000mAh की बैटरी
फोन में आपको 2K रेजॉलूशन के साथ 144Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 7000 निट्स का होगा। फोन में कंपनी 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देने वाली है। फोन में ऑफर की जाने वाली बैटरी 7000mAh की होगी। यह बैटरी 120 वॉट की वायर्ड और 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। भारत में यह फोन 60 हजार रुपये के आसपास के प्राइसटैग के साथ लॉन्च हो सकता है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






16GB RAM









