Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Realme GT 8 Pro Aton Martin F1 Edition featuring 7000mah battery 200mp telephoto camera launched
ऐस्टन मार्टिन F1 एडिशन वाला धांसू फोन, जबर्दस्त है लुक, बैटरी 7000mAh की, कैमरा 200MP का

ऐस्टन मार्टिन F1 एडिशन वाला धांसू फोन, जबर्दस्त है लुक, बैटरी 7000mAh की, कैमरा 200MP का

संक्षेप:

Realme GT 8 Pro Aton Martin F1 Edition लॉन्च हो गया है। यह फोन 200 मेगापिक्सल के टेलिफोटो कैमरा और 7000mAh की बैटरी से लैस है। फोन में ऐस्टन मार्टिन ग्रीन फिनिश और आइकॉनिक सिल्वर-विंग लोगो ऑफर कर रही है।

Nov 10, 2025 01:01 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रियलमी ने मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। चीन में लॉन्च हुए इस फोन का नाम Realme GT 8 Pro Aton Martin F1 Edition है। लिमिटेड एडिशन के रियर में कंपनी ऐस्टन मार्टिन ग्रीन फिनिश और आइकॉनिक सिल्वर-विंग लोगो ऑफर कर रही है। फोन F1 इंस्पायर्ड वॉलपेपर और कैमरा वॉटरमार्क ऑफर करता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर और 7000mAh की बैटरी से लैस है। कंपनी ने इस फोन को सिंगल वेरिएंट - 16जीबी रैम + 1टीबी के इंटरनल स्टोरेज में लॉन्च किया है। चीन में इसकी कीमत 5499 युआन (करीब 68 हजार रुपये) है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने इस फोन के लिए Aston Martin Aramco Formula One Team के साथ पार्टनरशिप की है। फोन के बैक पैवल पर Aramco Formula One Team की ब्रैंडिंग दी गई है। यह फोन स्पेशल बॉक्स में एक्सक्लूसिव ऐक्सेसरीज जैसे रेसिंग कार एसेंब्ली किट, F1 कार-शेप सिम इजेक्टर पिन, दो थीम वाले फोन केस, अडैप्टर और स्कवेयर कैमरा मॉड्यूल डिजाइन के साथ आता है। फोन में कंपनी F1 इंस्पायर्ड UI एलिमेंट्स, वॉलपेपर्स और कैमरा वॉटरमार्क दे रही है।

फोन में आपको 6.79 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करचा है। फोन 16जीबी रैम और 1टीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल के Ricoh GR एंटी-ग्लेयर प्राइमरी कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 200 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर दे रही है।

ये भी पढ़ें:वनप्लस ला रहा स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 वाला दुनिया का पहला फोन, बैटरी 8000mAh की

सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। यह फोन 7000mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 120 वॉट की वायर्ड और 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन IP69+IP68+IP66 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।