
Realme GT 8 Pro की सेल शुरू, ₹5000 सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन
रियलमी ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में Realme GT 8 Pro स्मार्टफोन को Realme GT 8 Pro Dream Edition के साथ लॉन्च किया है। आज से फोन की पहली सेल शुरू हो गई है। देखें पहली सेल में कितनी है इन फोन की कीमत और खासियत
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
रियलमी ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में Realme GT 8 Pro स्मार्टफोन को Realme GT 8 Pro Dream Edition के साथ लॉन्च किया है। इसमें एक स्वैपेबल रियर कैमरा मॉड्यूल भी है, जिससे यूजर फोन के कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन को बदल सकते हैं। आज से फोन की पहली सेल शुरू हो गई है। दोनों ही फोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स पैक करते हैं और दिखने में भी खूबसूरत हैं। इनमें रिको द्वारा ट्यून्ड कैमरे हैं और ये 3nm स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस हैं। दोनों ही फोन एकसमान हैं, बस, Realme GT 8 Pro Dream Edition के बैक पैनल पर टेक्सचर्ड एस्टन मार्टिन लोगो है। कितनी है कीमत और क्या है खास, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इतनी है अलग-अलग वेरिएंट की कीमत
भारत में Realme GT 8 Pro की कीमत 12GB और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 72,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 78,999 रुपये है, जिसमें 16GB रैम और 512GB इनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। इसे Diary White और Urban Blue जैसे कलर्स में खरीदा जा सकता है।
दूसरी तरफ, Realme GT 8 Pro Dream Edition की कीमत भारत में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट के लिए 79,999 रुपये है। इस बैक पैनल पर टेक्सचर्ड एस्टम मार्टिन लोगो है।
Realme GT 8 Pro और Realme GT 8 Pro Dream Edition दोनों ही फोन आज यानी 25 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं और 29 नवंबर तक उपलब्ध रहेंगे। कंपनी शुरुआती ग्राहकों को एक मुफ्त डेको सेट, 5000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और छह महीने तक का ईएमआई ऑप्शन दे रही है। वहीं, Dream Edition पर कोई डिस्काउंट नहीं है। हालांकि, खरीदार 12 महीने का ईएमआई प्लान चुन सकते हैं।
Realme GT 8 Pro के बेसिक स्पेसिफिकेन्स
यह एक डुअल सिम फोन है जो Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। इसमें 6.79-इंच QHD+ (1440x3136 पिक्सेल) BOE Q10 फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज तक, टच सैंपलिंग रेट 360 हर्ट्ज तक, एचडीआर सपोर्ट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसकी स्क्रीन में 508 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी, 1.07 बिलियन कलर, 19.6:9 आस्पेक्ट रेश्यो और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन भी है।
फोन क्वालकॉम का 3nm ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस है, जो 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 4.60 गीगाहर्ट्ज है। फोन में एड्रेनो 840 जीपीयू भी है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए, इसमें 7000 sqmm हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है।
फोन में दमदार कैमरा और स्वैपेबल कैमरा मॉड्यूल
कैमरे की बात करें तो, फोन में Ricoh GR-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें 22mm फोकल लेंथ और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सेल (f/1.8) सोनी IMX906 मेन कैमरा, 50-मेगापिक्सेल (f/2.0) अल्ट्रावाइड कैमरा और 120x तक डिजिटल जूम कैपेबिलिटी वाला 200-मेगापिक्सेल (f/2.6) टेलीफोटो कैमरा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फ्रंट में, इसमें 32-मेगापिक्सेल (f/2.4) का सेल्फी कैमरा है। फोन में गूगल लेंस इंटीग्रेशन के साथ पैनोरमा, स्लो-मोशन, डुअल-व्यू वीडियो और टाइम-लैप्स मॉडल भी हैं। रियर कैमरे 60fps तक 4K रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें एक स्वैपेबल रियर कैमरा मॉड्यूल भी है, जिससे यूजर तीन कैमरा आइलैंड डिजाइन के बीच स्विच कर सकते हैं।
फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी भी
इसमें 120W वायर्ड सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी है। Realme GT 8 Pro धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। 214 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 161.80x76.87x8.20 एमएम है।
फोन में एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक कलर टेम्परेचर सेंसर, एक ई-कंपास, एक एक्सेलेरोमीटर, एक जायरोस्कोप और एक हॉल सेंसर शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए, फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनएफसी, बाइदौ, जीपीएस और नाविक का सपोर्ट मिलता है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Urban Blue/Diary White








