Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Realme GT 8 design color options confirmed before launch will launch on 21st october
जबर्दस्त है इस नए पावरफुल फोन का लुक, कैमरा और बैटरी भी दमदार, लॉन्च कल

जबर्दस्त है इस नए पावरफुल फोन का लुक, कैमरा और बैटरी भी दमदार, लॉन्च कल

संक्षेप:

रियलमी GT 8 सीरीज 21 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस सीरीज के बेस वेरिएंट के डिजाइन को शेयर करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फोन 50MP के पेरिस्कोप लेंस के साथ आएगा।

Mon, 20 Oct 2025 09:31 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रियलमी 21 अक्टूबर को चीन में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज - Realme GT 8 Series को लॉन्च करने वाली है। कंपनी अब तक इस सीरीज के प्रो वेरिएंट यानी GT 8 Pro के फीचर्स को कन्फर्म कर रही थी। आज रियलमी ने इस सीरीज के बेस वेरिएंट GT 8 के डिजाइन और कलर ऑप्शन को पहली बार शोकेस किया है। रियलमी का यह फोन तीन कलर ऑप्शन- नवी, वाइट और ग्रीन में आएगा। नवी एडिशन में कंपनी सिल्की और प्रीमियम टच के लिए फ्रॉस्टेड ग्लास के साथ रिफाइन्ड नेवी ब्लू टोन देने वाली है।

Ricoh GR ग्रेड इमेजिंग सिस्टम

वाइट वेरिएंट में आपको AG फ्रॉस्टेड ग्लास मिलेगा। यह डिजाइन फिंगरप्रिंट प्रूफ है और यह स्मूद और टेक्सचर फील ऑफर करेगा। ग्रीन ऑप्शन की बात करें, तो यह इको-फ्रेंड्ली, पेपर जैसे रिसाइकिल्ड लेदर के साथ आएगा, जो ड्यूरेबल और काफी यूनीक टेक्सचर वाला होगा। कंपनी ने यह भी कन्फर्म कर दिया है कि फोन में प्रो वेरिएंट की तरह की कंपनी Ricoh GR ग्रेड इमेजिंग सिस्टम देने वाली है।

50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस

फोन के कैमरा स्पेक्स की बात करें, तो कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि वह इस फोन में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस देने वाली है। साथ ही इसमें स्वैपेबल कैमरा मॉड्यूल भी मिलेगा। फोन में आपको 2K रेजॉलूशन और 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ OLED पैनल मिलेगा। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट देने वाली है।

ये भी पढ़ें:दिवाली सेल के आखिरी दिन ₹6799 में मिल रहा सैमसंग का धांसू फोन, कैशबैक भी

मिल सकती है 7000mAh की बैटरी

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार फोन के डिस्प्ले का साइज 6.78 इंच का होगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें कंपनी 7000mAh की बैटरी देने वाली है। यह बैटरी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। साथ ही इसमें कंपनी एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस भी देने वाली है। यह फोन 16जीबी तक की रैम और 1टीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है।

(Photo: Gizmochina)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।