12 हजार रुपये सस्ता हुआ 12GB रैम वाला वॉटरप्रूफ फोन, मिलेगी 120W की फास्ट चार्जिंग
लॉन्च के समय फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 12 हजार रुपये डिस्काउंट के बाद 47999 रुपये का मिल रहा है। आइए जानते हैं डीटेल।

12जीबी रैम वाला रियलमी का धांसू फोन अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से 12 हजार रुपये सस्ता हो गया है। हम बात कर रहे हैं - Realme GT 7 Pro की। लॉन्च के समय फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 12 हजार रुपये डिस्काउंट के बाद 47999 रुपये का मिल रहा है। फोन पर 1500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। कंपनी इस फोन पर 2399 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में आपको यह फोन और सस्ते में मिल सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। रियलमी का यह फोन IP68+IP69 वॉटरप्रूफिंग और 120W की फास्ट चार्जिंग जैसे कई जबर्दस्त फीचर्स के साथ आता है। आइए जानते हैं डीटेल।
रियलमी GT 7 प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 2780X1264 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का 8T LTPO OLED Plus डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 6000 निट्स का है। फोन 16जीबी तक की LPDDR5X रैम और 512जीबी तक के UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए रियलमी के इस फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे देखने को मिलेंगे।
इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5800mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। फोन IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग और अंडर वॉटर कैमरा मोड के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G SA/NSA, Wi-Fi 7 802.11 be, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। फोन में कंपनी इन्फ्रारेड सेंसर भी दे रही है। ड्यूल नैनो सिम सपोर्ट वाले इस फोन का वजन 220.2 ग्राम है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





Mars Orange









