Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़realme gt 7 featuring 7000mah battery and 120w charging available with rupees 5000 discount
लॉन्च प्राइस से ₹5 हजार सस्ता हुआ 7000mAh की बैटरी वाला धांसू फोन, 15 मिनट में होता है 50% चार्ज

लॉन्च प्राइस से ₹5 हजार सस्ता हुआ 7000mAh की बैटरी वाला धांसू फोन, 15 मिनट में होता है 50% चार्ज

संक्षेप:

रियलमी का यह फोन लॉन्च प्राइस से 3 हजार रुपये सस्ता हो गया है। इस पर 2 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इन दोनों ऑफर के साथ फोन 5 हजार रुपये सस्ते में आपका हो जाएगा। फोन 7000mAh की बैटरी के साथ आता है।

Feb 02, 2026 07:43 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

7000mAh की बैटरी वाला फोन 5 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। हम जिस फोन की बात कर रहे हैं, उसका नाम Realme GT 7 है। 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत लॉन्च के समय 39999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 36999 रुपये का मिल रहा है। 7 फरवरी तक फोन पर सेलेक्टेड बैंक के कार्ड्स से पेमेंट करने पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इन दोनों ऑफर के साथ फोन पर मिलने वाला टोटल डिस्काउंट 5 हजार रुपये का हो जाता है। कंपनी इस फोन पर कैशबैक और तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज बोनस में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

रियलमी GT 7 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 2780×1264 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 6000 निट्स का है। फोन 16जीबी तक की LPDDR5x रैम और 1टीबी तक के UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर डाइमेंसिटी 9400e चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे मिलेंगे।

Realme

इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का 2x टेलिफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। रियलमी के इस फोन में दी गई बैटरी 7000mAh की है। यह बैटरी 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इस चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद से बैटरी मात्र 15 मिनट में 1% से 50% तक चार्ज हो जाती है।

ये भी पढ़ें:वनप्लस फोन के लिए मची लूट, लॉन्च प्राइस से ₹6 हजार कम हुई कीमत, कैशबैक भी

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन IP69 वॉटरप्रूफिंग रेटिंग के साथ आता है। इसमें आपको बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है।

ये भी पढ़ें:सैमसंग, मोटो और वीवो की तीन धांसू फोन, 15 हजार से कम में मिलगी 7000mAh तक बैटरी
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।