
लॉन्च से पहले लीक हुई Realme C85 Pro की तस्वीरें, दो धांसू कलर में आ रहा फोन
Realme तेजी से अपनी लाइनअप का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी Realme C85 Pro को लॉन्च करने की तैयार कर रही है, जिसे मई में आए Realme C75 5G के सक्सेसर के रूप में डेवलप किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह जल्द ही बाजार में डेब्यू करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Realme तेजी से अपनी लाइनअप का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी Realme C85 Pro को लॉन्च करने की तैयार कर रही है, जिसे मई में आए Realme C75 5G के सक्सेसर के रूप में डेवलप किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह जल्द ही बाजार में डेब्यू करेगा। लॉन्च से पहले, इस फोन की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिससे इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन्स का खुलासा हो गया है। तस्वीरों से पता चलता है कि इसका रियर पैनल पिछले मॉडल जैसा ही है, जिसमें एक उभरे हुए मॉड्यूल में वर्टिकल पॉजीशन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सामने आई Realme C85 Pro की हैंड्स ऑन इमेज
एक्सपर्टपिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक ऑफलाइन रिटेलर ने Realme C85 Pro की कई कथित तस्वीरें शेयर की हैं। फोन बॉक्सी डिजाइन के साथ आएगा, जिसके कोने गोल हैं। फोन में पीछे की तरफ एक रैक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड है जिसमें वर्टिकल पॉजीशन में तीन लेंस लगे हैं। इसमें एक एलईडी फ्लैश और एक रिंग लाइट यूनिट भी है।

तस्वीरों के हिसाब से, बैक पैनल में कैमरा आइलैंड को छोड़कर एक स्मूद टेक्स्चर है, जो मैट फिनिश वाला है। कुछ डिजाइन एलिमेंट्स को छोड़कर, यह Realme C75 5G के कैमरा मॉड्यूल से काफी मिलता-जुलता है।
Realme C85 Pro को तीन कलर्स में पेश किया गया है, जिसमें ब्लैक, ग्रीन और पर्पल शामिल हैं। पहले दो कलर्स में प्लेन फिनिश के साथ एक सोबर लुक है। वहीं, पर्पल कलर में एक ग्रेडिएंट लुक है जो लाइट पड़ने पर बदल सकता है। अन्य रियलमी फोन्स की तरह, इस फोन में भी आपको बॉटम राइट कॉर्नर पर रियलमी की ब्रांडिंग मिलेगी। पावर और वॉल्यूम बटन फ्रेम के लेफ्ट साइड लगे हो सकते हैं, जबकि राइट साइड को साफ छोड़ा जा सकता है।
Realme C85 Pro के स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme C85 Pro को हाल ही में गीकबेंच पर स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट, एड्रेनो 610 जीपीयू और 8GB रैम के साथ लिस्ट किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसने सिंगल-कोर में 466 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,481 अंक हासिल किए।
फोन को वियतनाम में आधिकारिक तौर पर टीज किए जाने की खबर है। यह कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस फीचर्स और IP69-रेटेड बिल्ड के साथ आ सकता है। Realme C85 Pro में 7000mAh की बैटरी होने की भी खबर है, जो एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चलेगी। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन प्राइमरी कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Feather Green




