Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़realme c85 and realme c85 pro launched with 7000 mah battery
7000mAh बैटरी वाले दो पावरफुल फोन लाया रियलमी, दिखने में भी धांसू, बड़ा डिस्प्ले भी

7000mAh बैटरी वाले दो पावरफुल फोन लाया रियलमी, दिखने में भी धांसू, बड़ा डिस्प्ले भी

संक्षेप:

Realme C85 series launched: रियलमी ने वियतनाम में अपनी नई C85 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Realme C85 Pro और Realme C85 5G मॉडल शामिल हैं। फोन में 144 हर्ट्ज तक का डिस्प्ले, 7000mAh की बड़ी बैटरी और IP69 प्रो-रेटेड वॉटर रेजिस्टेंस बिल्ड है।

Sun, 2 Nov 2025 03:56 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Realme C85 series launched: रियलमी ने वियतनाम में अपनी नई C85 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Realme C85 Pro और Realme C85 5G मॉडल शामिल हैं। दोनों डिवाइस किफायती दाम में लंबी बैटरी लाइफ, ब्राइट डिस्प्ले और AI-एन्हांस्ड फीचर्स के साथ आते हैं। फोन में 144 हर्ट्ज तक का डिस्प्ले, 7000mAh की बड़ी बैटरी, IP69 प्रो-रेटेड वॉटर रेजिस्टेंस बिल्ड और एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी यूआई 6.0 शामिल हैं। चलिए डिटेल में जानते हैं इन दोनों फोन की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ...

Realme C85 Pro, C85 5G की खासियत

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, Realme C85 Pro में 6.8 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल यानी रियलमी C85 5G में 6.8 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है, जिसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है।

realme c85 series

फोन में दमदार प्रोसेसर भी

C85 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट है, यानी यह एक 4G LTE डिवाइस है, जबकि C85 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है। दोनों फोन 8GB तक रैम (जिसे वर्चुअल मेमोरी के जरिए 24GB तक बढ़ाया जा सकता है) और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए और बढ़ाया जा सकता है। दोनों फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी यूआई 6.0 पर चलते हैं।

ये भी पढ़ें:महंगा पड़ेगा रिचार्ज, इस कंपनी ने 36 दिनों तक घटाई प्लान्स की वैलिडिटी, लिस्ट
realme c85 and realme c85 pro launched with 7000 mah battery

कैमरा और बैटरी भी दमदार

दोनों में, फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी है।

205 ग्राम वजनी C85 Pro मॉडल का डाइमेंशन 164.4x77.99x8.09 एमएम है, जबकि 215 ग्राम वजनी C85 5G मॉडल 8.38 एमएम मोटा है। फोन में मिलने वाले अन्य खास फीचर्स में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.0 (C85 Pro) / 5.3 (C85 5G), जीपीएस, एनएफसी, डुअल सिम सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और IP69 Pro वॉटर रेजिस्टेंस बिल्ड शामिल हैं।

इतनी है Realme C85 Pro, C85 5G की कीमत

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, रियलमी C85 सीरीज स्मार्टफोन्स वियतनाम में पैरट पर्पल और पीकॉक ग्रीन जैसे कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। Realme C85 Pro की कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 6,490,000 VND (करीब 21,800 रुपये) और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 7,090,000 VND (करीब 24,000 रुपये) है। स्टैंडर्ड Realme C85 5G की कीमत 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 7,690,000 VND (करीब 26,000 रुपये) है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।