
लॉन्च प्राइस से सस्ता हुआ यह शानदार फोन, मात्र 6499 रुपये में होगा आपका, कैशबैक भी
लॉन्च के समय रियलमी के इस फोन के 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7699 रुपये थी। अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर 6499 रुपये का मिल रहा है। आप इसे कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर में भी खरीद सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कम बजट में तगड़े फीचर वाला फोन लेने की सोच रहे हैं, तो Realme C61 आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। खास बात है कि यह फोन अब लॉन्च प्राइस से सस्ते दाम में मिल रहा है। लॉन्च के समय इस फोन के 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7699 रुपये थी। अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर 6499 रुपये का मिल रहा है। फोन पर 5 पर्सेंट का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
आप इस फोन को 229 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
रियलमी C61 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच के एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 560 निट्स का है। फोन 6जीबी तक की रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको Unisoc T612 चिपसेट देखने को मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ 32 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। फोन का सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। रियलमी का यह बजट फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्ऱॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Safari Green




