Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Realme Buds Clip Price in India Leaked Ahead of Launch Could Be Under 5000 Rupees
Realme Buds Clip: लॉन्च से पहले सामने आई कीमत और धांसू फीचर्स का भी खुलासा

Realme Buds Clip: लॉन्च से पहले सामने आई कीमत और धांसू फीचर्स का भी खुलासा

संक्षेप:

Realme Buds Clip भारत में जल्द लॉन्च हो सकते हैं और इनकी कीमत लीक हुई है। इन ओपन-इयर इयरबड्स में हल्का डिजाइन, 3D स्पेशियल ऑडियो, लंबी बैटरी लाइफ और लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Jan 19, 2026 09:28 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

टेक कंपनी Realme ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि उसके नए ओपन-इयर इयरबड्स Realme Buds Clip को भारत में आने वाले हफ्तों में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इससे पहले ही इसकी कीमत और फीचर्स को लेकर नई लीक सामने आ गई हैं। लीक के मुताबिक, ये इयरबड्स 5000 रुपये से कम कीमत में पेश किए जा सकते हैं।

सम्बंधित सुझाव

भारत में कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

X (पहले Twitter) पर टिप्स्टर संजू चौधरी के मुताबिक, Realme Buds Clip की बॉक्स पर लिखी MRP 7,499 रुपये होगी, लेकिन इसकी अस बिक्री कीमत 4,499 रुपये से 4,999 रुपये के बीच हो सकती है। टिप्स्टर ने यह भी दावा किया है कि इन ओपन-ईयर ईयरबड्स को Realme P4 Power 5G स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Realme पहले ही यह कन्फर्म कर चुका है कि Realme P4 Power 5G जल्द ही भारत में दस्तक देगा। Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट और BIS सर्टिफिकेशन (मॉडल नंबर RMX5107) से इसके जल्द लॉन्च के संकेत मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें:चार्जर भूल जाइए! Realme ला रहा है 10,001mAh बैटरी वाला सबसे पावरफुल फोन

डिजाइन और फीचर्स भी सामने आए

Realme Buds Clip में ओपन-ईयर डिजाइन दिया गया है, जो कान के अंदर सील नहीं होता बल्कि बाहरी हिस्से पर रुकता है। इससे लंबे समय तक पहनने में आराम मिलता है और आसपास की आवाज भी सुनाई देती है। हर इयरबड का वजन केवल 5.3 ग्राम है और इसमें पसीने और तेल से बचाने वाला मैट फिनिश के साथ Titanium-Fit डिजाइन मिलता है। ये इयरबड्स Titanium Black और Titanium Gold कलर ऑप्शन में मिलेंगे।

ऑडियो, कॉलिंग और कनेक्टिविटी

वियरेबल्स में 11mm डुअल-मैग्नेट डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो NextBass एल्गोरिदम के साथ बेहतर बास आउटपुट देते हैं। साथ ही 3D स्पेशियल ऑडियो और डायरेक्शनल साउंड सपोर्ट मिलता है, जिससे ऑडियो लीकेज कम होती है। कॉलिंग के लिए डुअल माइक्रोफोन और AI-बेस्ड नॉइस कैंसलेशन व विंड रिडक्शन फीचर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में मिल रहे Samsung M07, Redmi A4 5G समेत ये दमदार स्मार्टफोन

कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4, SBC और AAC कोडेक्स, डुअल-डिवाइस पेयरिंग और लो-लेटेंसी मोड मौजूद है। Realme Buds Clip एक बार चार्ज करने पर करीब 7 घंटे का बैकअप देते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 36 घंटे तक बताई जा रही है। इनमें IP55 रेटिंग और USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।