Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Realme Buds Air 8 to launch on 6th January with many AI features
कन्फर्म! 6 जनवरी को आ रहे हैं Realme Buds Air 8, ऐसे होंगे इयरबड्स के फीचर्स

कन्फर्म! 6 जनवरी को आ रहे हैं Realme Buds Air 8, ऐसे होंगे इयरबड्स के फीचर्स

संक्षेप:

रियलमी 6 जनवरी को realme 16 Pro सीरीज के साथ अपने नए TWS इयरबड्स realme Buds Air 8 लॉन्च करेगी, जो AI-पावर्ड साउंड मास्टर और बेहतरीन ANC एक्सपीरियंस के साथ आएंगे। ये बड्स स्मार्ट ऑडियो फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और बेहतर लिसनिंग एक्सपीरियंस पर फोकस करेंगे।

Dec 23, 2025 01:37 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

स्मार्टफोन कंपनी realme अपने ऑडियो इकोसिस्टम को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी 6 जनवरी को Realme 16 Pro सीरीज के साथ अपने नए TWS ईयरबड्स Realme Buds Air 8 लॉन्च करने जा रही है। ये इयरबड्स प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और AI-पावर्ड ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ पेश किए जाएंगे।

सम्बंधित सुझाव

Realme Buds Air 8 को लोकप्रिय डिजाइन मास्टर Naoto Fukasawa के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। इसका डिजाइन मिनिमलिज्म, कंफर्ट और मॉडर्न लुक का बेहतरीन बैलेंस ऑफर करता है। कंपनी का फोकस इस बार भी युवा और टेक-सेवी यूजर्स पर है, जिनके लिए स्टाइल के साथ स्मार्ट फीचर्स मायने रखते हैं।

ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में ये हैं 2025 के बेस्ट स्मार्टफोन; लिस्ट में Samsung, Realme भी

कंपनी ने Realme Buds Air 8 को AI-Powered Sound Master with Best-in-Class ANC के साथ पेश किया है। The Ultimate AI Sound Master थॉट के साथ तैयार किए गए ये इयरबड्स पावरफुल एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC), बेहतर साउंड डेप्थ और स्मार्ट AI कैपेबिलिटीज के साथ एक इमर्सिव लिसनिंग एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं।

सम्बंधित सुझाव

मिलता है स्मार्ट ऑडियो का सपोर्ट

इयरबड्स में AI-ड्रिवन ऑडियो इंटेलिजेंस पर खास जोर दिया गया है। यह टेक्नोलॉजी कॉल्स के दौरान वॉइस को ज्यादा क्लियर बनाती है, नॉइस को स्मार्ट तरीके से मैनेज करती है और म्यूजिक, वीडियो या गेमिंग के हिसाब से साउंड को खुद एडजस्ट करती है। यही वजह है कि Realme Buds Air 8 को रोजमर्रा के इस्तेमाल- ऑफिस, ट्रैवल, गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में साल 2025 के बेस्ट स्मार्टफोन, Motorola और Realme सब लिस्ट में

लंबे वक्त तक कंफर्टेबल यूजेस को ध्यान में रखते हुए इसके फिट और डिजाइन पर भी काम किया गया है, जिससे यूजर्स बिना थकान के लंबे लिसनिंग सेशंस का मजा ले सकें। परफॉर्मेंस और डिजाइन के इस कॉम्बिनेशन के जरिए Realme लेटेस्ट ऑडियो टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का टारगेट लेकर चल रही है।

बता दें, Realme 16 Pro सीरीज के साथ लॉन्च होने वाले Realme Buds Air 8 कंपनी के इकोसिस्टम-लेड अप्रोच का अगला कदम हैं, जहां यूजर्स को अलग-अलग कैटेगरी में ज्यादा स्मार्ट और कनेक्टेड डिवाइसेज मिल सकें। कीमत और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी 6 जनवरी को लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी। लॉन्च के बाद ये इयरबड्स realme.com और flipkart.in पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।