Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Realme Buds Air 8 Launched in India With 55dB ANC Dual Drivers and 58-Hour Battery Life
Realme Buds Air 8 भारत में लॉन्च: 55dB ANC, डुअल ऑडियो ड्राइवर और 58 घंटे की बैटरी लाइफ

Realme Buds Air 8 भारत में लॉन्च: 55dB ANC, डुअल ऑडियो ड्राइवर और 58 घंटे की बैटरी लाइफ

संक्षेप:

Realme Buds Air 8 भारत में लॉन्च हो गए हैं, जिनमें डुअल-ड्राइवर ऑडियो, 55dB तक का ANC, Hi-Res Audio और 58 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इनकी कीमत 3,599 रुपये रखी गई है और पहली सेल 16 जनवरी से शुरू होगी।

Jan 06, 2026 09:19 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

टेक ब्रैंड Realme ने भारत में अपने नए ट्रू वायरलेस इयरबड्स Realme Buds Air 8 लॉन्च कर दिए हैं। यह लॉन्च Realme Pad 3 टैबलेट और Realme 16 Pro सीरीज के साथ किया गया है। नए इयरबड्स में कंपनी ने प्रीमियम ऑडियो क्वॉलिटी, दमदार नॉइस कैंसिलेशन और लंबी बैटरी लाइफ पर खास फोकस किया है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बनकर सामने आते हैं।

सम्बंधित सुझाव

दमदार ऑडियो और एडवांस नॉइस कैंसिलेशन

Realme Buds Air 8 में डुअल-ड्राइवर ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जिसमें 11mm का वूफर और 6mm का माइक्रो-प्लेन ट्वीटर शामिल है। इसके साथ डुअल DAC ऑडियो प्रोसेसिंग और हाई-प्योरिटी डायफ्राम्स मिलते हैं, जो म्यूजिक को ज्यादा क्लियर और बैलेंस्ड बनाते हैं। इन इयरबड्स की सबसे बड़ी खासियत 55dB तक का इंटेलिजेंट एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) है, जो बाहर के शोर को काफी हद तक कम कर देता है। कॉलिंग के लिए इसमें 6-माइक्रोफोन AI नॉइस रिडक्शन सिस्टम दिया गया है, जिससे आवाज ज्यादा साफ सुनाई देती है।

ये भी पढ़ें:₹3000 से कम में बेस्ट डील! आपके कमरे की दीवार बन जाएगी बड़ा सा Smart TV

Hi-Res Audio और लो-लेटेंसी सपोर्ट

Realme Buds Air 8 को Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन मिला है और ये LHDC 5.0, LDAC, AAC और SBC जैसे हाई-क्वॉलिटी ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए इसमें 45ms का अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड दिया गया है। इयरबड्स में 3D स्पेशियल ऑडियो, डायनामिक ऑडियो ट्यूनिंग और AI Voice Assistant 2.0 भी मौजूद है, जो Google Gemini पर बेस्ड है और लाइव व फेस-टू-फेस ट्रांसलेशन जैसी सुविधाएं देता है।

सम्बंधित सुझाव

बैटरी और डिजाइन

बैटरी की बात करें तो हर इयरबड में 62mAh की बैटरी और चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी दी गई है। ANC बंद होने पर ये इयरबड्स कुल 58 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। वहीं, सिर्फ 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 11 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है। डिजाइन के मामले में Realme ने भारत के लिए खास Nature-Touch Master Design पेश किया है, जिसे मशहूर डिजाइनर Naoto Fukasawa के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसका ज्योमेट्रिक केस और बायो-बेस्ड ऑर्गेनिक सिलिकॉन फिनिश इसे प्रीमियम लुक देता है। साथ ही, IP55 रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है।

ये भी पढ़ें:Realme के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स हुए सस्ते; ₹6000 तक की बंपर छूट

इतनी रखी गई इयरबड्स की कीमत

Realme Buds Air 8 की भारत में कीमत 3,599 रुपये रखी गई है। ये Master Gold, Master Grey और Master Purple कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होंगे। बड्स की पहली सेल 16 जनवरी से realme.com, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत पहली सेल में ग्राहकों को 200 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।