इस कंपनी ने एकसाथ सस्ते कर दिए सारे नए फोन, 9 मई तक मचने वाली है भयंकर लूट

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दु्स्तान
share

चाइनीज टेक कंपनी Realme ने अपनी 6th एनिवर्सरी सेल की घोषणा कर दी है, जिसमें इसके सभी नए स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक 5000 रुपये तक सस्ते में नए रियलमी फोन खरीद सकते हैं, साथ ही इयरबड्स भी सस्ते हुए हैं।

इस कंपनी ने एकसाथ सस्ते कर दिए सारे नए फोन, 9 मई तक मचने वाली है भयंकर लूट

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर रियलमी ने अपनी 6th एनिवर्सरी सेल की शुरुआत कर दी है और इस सेल में एकसाथ ढेरों प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट का फायदा दिया जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि 1 मई से शुरू होकर 9 मई तक चलने वाली सेल का फायदा आधिकारिक वेबसाइट के अलावा लोकप्रिय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart पर भी मिलेगा। ग्राहक 5000 रुपये तक सस्ते में स्मार्टफोन और 800 रुपये तक सस्ते में इयरबड्स खरीद पाएंगे।

Flipkart और कंपनी वेबसाइट पर ये फोन सस्ते

realme 12 Pro+ 5G

दमदार मिडरेंज फोन 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB तीन वेरियंट्स में लॉन्च हुआ है। इन सभी पर 3000 रुपये का बैंक ऑफर डिस्काउंट मिल रहा है और पहले दो वेरियंट्स पर 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है। कल से शुरू हो रही इनकी सेल में इन्हें क्रम से 24,999 रुपये, 26,999 रुपये और 30,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।

realme P1 Pro 5G

नए डिवाइस के 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरियंट्स क्रम से 21,999 रुपये और 22,999 रुपये कीमत पर आए हैं। इनपर 1000 रुपये का बैंक ऑफर और 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह फोन क्रम से 19,999 रुपये और 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

realme P1 5G

P-सीरीज का नया डिवाइस 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB तीन वेरियंट्स में आया है और इन पर सभी पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। ये वेरियंट्स क्रम से 15,999 रुपये, 17,499 रुपये और 18,999 रुपये कीमत पर लॉन्च हुए हैं। बाकी फ्लैट डिस्काउंट के साथ ये क्रम से 14,999 रुपये, 15,999 रुपये और 16,999 रुपये में मिल रहे हैं।

realme 12x 5G

बढ़िया कैमरा वाला बजट फोन तीन वेरियंट्स 4GB+128GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB में आया था। इनकी कीमत क्रम से 11,999 रुपये, 13,499 रुपये और 14,999 रुपये है। बैंक ऑफर्स और फ्लैट डिस्काउंट के बाद ग्राहक इन्हें क्रम से 10,999 रुपये, 11,999 रुपये और 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

बता दें, बैंक ऑफर्स का फायदा ग्राहकों को SBI, ICICI और HDFC बैंक कार्ड्स के साथ दिया जा रहा है।

Amazon और कंपनी वेबसाइट पर ये फोन सस्ते

realme NARZO 70 Pro 5G

फोन के 8GB+256GB और 8GB+128GB वेरियंट्स की कीमत क्रम से 21,999 रुपये और 19,999 रुपये है। इनपर क्रम से 3000 रुपये और 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इनकी कीमत 18,999 रुपये और 17,999 रुपये रह गई है।

realme NARZO 70 5G

डिवाइस 8GB+128GB और 6GB+128GB दो वेरियंट्स में आता है, जिनकी कीमत क्रम से 16,999 रुपये और 15,999 रुपये है। इन दोनों पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद ग्राहक इन्हें 15,999 रुपये और 14,999 रुपये में खरीदा सकते हैं।

realme NARZO 70x 5G

बजट फोन के 6GB+128GB और 4GB+128GB वेरियंट्स क्रम से 13,499 रुपये और 11,999 रुपये कीमत पर लॉन्च हुए थे। इनपर क्रम से 1500 रुपये और 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके चलते इनकी कीमत 11,999 रुपये और 10,999 रुपये रह गई है।

इन इयरबड्स पर भी मिल रही है बड़ी छूट

realme Buds Air 5

कंपनी के वायरलेस इयरबड्स को 3,699 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन ये 700 रुपये की सीधी छूट के बाद सेल के दौरान केवल 2,999 रुपये में खरीदे जा सकते हैं।

realme Buds Air 5 Pro

ऐक्टिव नॉइस कैंसिलेशन वाले प्रो मॉडल की कीमत 4,999 रुपये रखी गई थी। इन इयरबड्स पर 500 रुपये की सीधी छूट के अलावा 300 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। ये 4,199 रुपये में खरीदे जा सकते हैं।

दोनों इयरबड्स की सेल 2 मई से शुरू होगी और इन्हें कंपनी वेबसाइट के अलावा Flipkart से ऑर्डर किया जा सकेगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।