
लिमिटेड टाइम ऑफर! ₹10 हजार से कम में Realme का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन
संक्षेप: रियलमी का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन ग्राहकों को केवल 10 हजार रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। Realme Narzo 80 Lite 5G में 32MP मेन कैमरा दिया गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कम कीमत पर धाकड़ 5G फोन खरीदना चाहते हैं तो बेहतरीन मौका ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर मिल रहा है। तगड़ी 6000mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले फोन Realme Narzo 80 Lite 5G को अब ग्राहक 10 हजार रुपये के करीब कीमत पर ऑर्डर कर सकते हैं। इस फोन में बड़ी बैटरी के बावजूद बेहद स्लिम 7.94mm डिजाइन दिया गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
बजट फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 6000mAh क्षमता वाली बैटरी है। दावा है कि इस फोन के फुल चार्ज होने की स्थिति में 46.6 घंटे कॉलिंग की जा सकती है। इसके अलावा यूजर्स 13.3 घंटे कैंडी क्रश गेम खेल सकते हैं, 15.7 घंटे यूट्यूब वीडियोज देख सकते हैं और 17.9 घंटे इंस्टाग्राम चला सकते हैं। इसमें मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस मिलता है और 300 प्रतिशत अल्ट्रा-वॉल्यूम मोड मिलता है।
खास डिस्काउंट पर खरीदें Narzo 80 Lite 5G
रियलमी का बजट डिवाइस ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर 10,790 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स की मदद से भुगतान करने की स्थिति में 5 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है। इसके बाद इफेक्टिव प्राइस 10 हजार रुपये के करीब रह जाएगा। पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में 8,050 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिल सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
बता दें, पुरान फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में मिलने वाले डिस्काउंट की वैल्यू उसके मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। यह फोन दो कलर ऑप्शंस- ऑनेक्स ब्लैक और क्रिस्टल पर्पल में उपलब्ध है।
ऐसे हैं Narzo 80 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस
रियलमी डिवाइस में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है और Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 मिलता है। इसके बैक पैनल पर 32MP मेन कैमरा और सामने 8MP फ्रंट कैमरा इस फोन का हिस्सा है। इस फोन की 6000mAh क्षमता वाली बैटरी को 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Crystal Purple








