आते ही छा जाएंगे रियलमी के दो नए धांसू फोन, मिलेगी 8GB तक रैम, लॉन्च से पहले डिटेल लीक

Mar 14, 2026 02:50 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

रियलमी भारत में रियलमी 16 और P4 सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। कहा जा रहा है कि इन फोनों को देश में Realme 16T 5G और Realme P4R 5G के नाम से बेचा जाएगा। ये रियलमी फोन देश में तीन कलर ऑप्शन्स और तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च हो सकते हैं।

आते ही छा जाएंगे रियलमी के दो नए धांसू फोन, मिलेगी 8GB तक रैम, लॉन्च से पहले डिटेल लीक

Realme भारत में तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब रियलमी दो नए फोन को लाइनअप में जोड़ने जा रही है। दरअसल, एक टिप्स्टर के अनुसार, रियलमी भारत में रियलमी 16 और P4 सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। कहा जा रहा है कि इन फोनों को देश में Realme 16T 5G और Realme P4R 5G के नाम से बेचा जाएगा। हालांकि, इन स्मार्टफोन की लॉन्च की सही तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक से पता चलता है कि ये दोनों जल्द ही भारत में आ सकते हैं। इसके अलावा, अफवाहों के अनुसार, ये रियलमी फोन देश में तीन कलर ऑप्शन्स और तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च हो सकते हैं। Realme 16T 5G भारत में हाल ही में लॉन्च हुए Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G के बाद इस सीरीज का तीसरा फोन हो सकता है।

Realme 16T 5G, Realme P4R 5G की इंडिया लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

एक्स पर एक पोस्ट में, टिप्स्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि रियलमी भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रियलमी 16T 5G और रियलमी P4R 5G नाम के के ये दो नए हैंडसेट जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। उन्होंने इन फोन को क्रमशः RMX5268 और RMX5266 मॉडल नंबर के साथ देखा। हालांकि, लॉन्च की सटीक टाइमलाइन अभी भी राज बनी हुई है। इसके अलावा, टिप्स्टर ने रियलमी के इन दोनों फोन के कलर ऑप्शन और स्टोरेज वेरिएंट भी शेयर किए हैं।

realme 16Tt 5g, realme p4r 5g

वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन्स की डिटेल (संभावित)

रियलमी 16T 5G के देश में अलग-अलग रैम और स्टोरेज के हिसाब से तीन वेरिएंट - 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB में उपलब्ध होने की उम्मीद है, जबकि रियलमी P4R 5G के भी अलग-अलग रैम और स्टोरेज के हिसाब से तीन वेरिएंट - 4GB+128GB, 6GB+128GB और 6GB+256GB वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है। रियलमी 16 सीरीज के इस अपकमिंग हैंडसेट को ऑरोरा ग्रीन, स्टारलाईट ब्लैक, और स्टारलाईट रेड जैसे कलर ऑप्शन्स में पेश किए जाने की बात कही जा रही है। दूसरी ओर, रियलमी P4R 5G लैवेंडर ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर, और टाइटेनियम ग्लेयर जैसे कलर्स में आ सकता है।

रियलमी 16 प्रो सीरीज की कीमत

बता दें कि रियलमी ने 6 जनवरी को भारत में रियलमी 16 Pro+ 5G और रियलमी 16 Pro 5G को लॉन्च किया है। इन दोनों फोन के बेस 8GB+128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की शुरुआती कीमत क्रमशः 39,999 रुपये और 31,999 रुपये थी। जहां Pro+ मॉडल मास्टर गोल्ड, मास्टर ग्रे और भारत के लिए खास कैमेलिया पिंक शेड्स में उपलब्ध है, वहीं Pro वेरिएंट मास्टर गोल्ड, पेबल ग्रे और भा रत के लिए खास ऑर्किड पर्पल शेड्स में आता है।

दूसरी ओर, रियलमी P4 Lite कंपनी की P4 सीरीज का सबसे नया मॉडल है, जिसे देश में 20 फरवरी को लॉन्च किया गया था। इसके बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है। हालांकि, Realme P4 Lite 5G भी जल्द ही इस लाइनअप में शामिल होने वाला है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।