8000mAh बैटरी, स्टाइलिश डिजाइन, AI फीचर्स, Portrait कैमरा के साथ आ रहा Realme का 5G फोन, 22 मई को होगा लॉन्च

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

8000mAh की बड़ी बैटरी, Portrait Star कैमरा, स्टाइलिश डिजाइन और AI फीचर्स के साथ भारत में 22 मई को लॉन्च होगा Realme 16T 5G फोन। यह फोन मिड-रेंज बाजार में बड़ा धमाका कर सकता है।

8000mAh बैटरी, स्टाइलिश डिजाइन, AI फीचर्स, Portrait कैमरा के साथ आ रहा Realme का 5G फोन, 22 मई को होगा लॉन्च

टेक कंपनी Realme जल्द अपना नया स्मार्टफोन Realme 16T 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक पोस्टर जारी करके फोन की लॉन्च डेट और कुछ बड़े फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं। यह स्मार्टफोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले सामने आए पोस्टर में फोन का डिजाइन भी दिखाया गया है। खास बात यह है कि कंपनी इस फोन को “All-Star Battery, Superstar Portraits” टैगलाइन के साथ प्रमोट कर रही है। Realme 16T 5G में 8000mAh की बड़ी बैटरी Portrait Star कैमरा, फोन में पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए खास AI फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Realme 16T 5G के फीचर्स

Realme 16T 5G फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी का मतलब है कि यूजर्स को लंबे समय तक बैकअप मिल सकता है। खासकर गेमिंग, वीडियो देखने और लगातार इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए यह फोन काफी उपयोगी साबित हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार फुल चार्ज होने के बाद करीब 3 दिन तक चल सकता है। Realme ने अपनी DOU V3.0 Heavy Usage Testing के आधार पर यह दावा किया है। इसका मतलब है कि यूजर्स लंबे समय तक वीडियो देख सकते हैं, सोशल मीडिया इस्तेमाल कर सकते हैं और गेमिंग कर सकते हैं, बिना बार-बार चार्जिंग की चिंता किए।

Realme के इस फोन में पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए खास AI फीचर्स दे सकता है। फोन में AI Portrait Mode, बेहतर Edge Detection और लो-लाइट फोटोग्राफी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है, जिसमें बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इससे डिजाइन भी काफी प्रीमियम लग रहा है। फोन में फ्लैट 6.8 इंच डिस्प्ले मिलेगा, जो आधुनिक डिजाइन ट्रेंड के हिसाब से काफी प्रीमियम दिखाई देता है। इसके अलावा डिवाइस में Metallic Finish Mid-Frame और Aluminum Alloy Camera Module दिया गया है।

Realme 16T 5G का डिजाइन काफी स्टाइलिश नजर आ रहा है। पोस्टर में फोन दो कलर ऑप्शन में दिखाई दिया है, जिसमें हल्का ब्लू और पिंक कलर शामिल है। फोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन दिया गया है। पीछे की तरफ बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरा, बैटरी मैनेजमेंट और परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन में AI का इस्तेमाल किया जाएगा। AI Portrait और AI Battery Optimization जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। लॉन्च के बाद Realme 16T 5G को Flipkart, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।