realme 16T 5G हुआ सस्ता! इतनी कीमत पर खरीदें 8000mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन
टेक ब्रैंड realme ने भारत में अपने realme 16T 5G की कीमत घटा दी है। अब यह स्मार्टफोन बैंक ऑफर्स के साथ 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर मिल रहा है।

बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स वाला नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Realme ने भारत में अपने realme 16T 5G की कीमत में कटौती का ऐलान कर दिया है। अब यह स्मार्टफोन 1 जुलाई, 2026 से नए ऑफर्स के साथ 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे Flipkart, realme.com और कंपनी के मेनलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।
realme 16T 5G की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली 8000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी इसे ‘3-Day Powerhouse’ कह रही है, यानी नॉर्मल यूजेस में फोन एक बार चार्ज करने के बाद तीन दिनों तक चल सकता है। इसके साथ 45W Fast Charging का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बड़ी बैटरी को कम वक्त में चार्ज किया जा सकता है। ऐसे में यह फोन उन यूजर्स के लिए खास है जो लगातार गेमिंग करते हैं, वीडियो देखते हैं या लंबे वक्त तक फोन इस्तेमाल करते हैं और बार-बार चार्जिंग का झंझट नहीं चाहते।
Sony का 50MP कैमरा और AI फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए realme 16T 5G में 50MP Sony AI Portrait Camera दिया गया है। कैमरे में AI बेस्ड कई फीचर्स शामिल हैं, जिनकी लिस्ट में AI Popout जैसे क्रिएटिव टूल्स भी मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में पहली बार Selfie Mirror फीचर दिया गया है, जिससे सेल्फी क्लिक करने का एक्सपीरियंस और बेहतर बनता है। यूजर्स को हाई-क्वॉलिटी वीडियो रिकॉर्डिंग का विकल्प भी इस डिवाइस में दिया गया है।
खास बात यह है कि इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे यह डिवाइस पानी और धूल से बेहतर सेफ्टी ऑफर करता है। इसके अलावा इसमें Military-Grade Shock Resistance भी मिलता है, जिससे गिरने या हल्के झटकों से फोन को एक्सट्रा सुरक्षा मिलती है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 6 साल तक स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे लंबे वक्त तक फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बेहतर अनुभव मिलेगा।
ऑफर्स के साथ इतनी हो गई कीमत
कंपनी ने 1 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर्स की घोषणा की है। इस दौरान realme 16T 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट को 29,999 रुपये की जगह 25,999 रुपये की शुरुआती ऑफर कीमत पर खरीदा जा सकेगा। वहीं, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये से घटकर 27,999 रुपये हो गई है। इसी तरह अगर आप 8GB + 256GB वेरिएंट खरीदना चाहते हैं, तो यह 34,999 रुपये की बजाय 30,999 रुपये के ऑफर प्राइस पर उपलब्ध होगा।
ब्रैंड अपने ग्राहकों को 2,000 रुपये का फ्लैट बैंक डिस्काउंट, 2,000 रुपये का एक्सट्रा क्रेडिट कार्ड ऑफर और 10 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रही है। यह ऑफर Flipkart, realme.com और देशभर के मेनलाइन रिटेल स्टोर्स पर मिल रहा है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


