महंगाई का झटका, ₹4000 तक महंगे हुए ये Realme फोन, इस साल 125वीं बार बढ़ाई कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Realme ने फिर से अपने ग्राहकों को महंगाई का झटका दे दिया है। कंपनी ने अब भारत में अपने Realme 16 Series फोन्स की कीमतों में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। देखें किस मॉडल की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है।

realme 16 series price hike

वैश्विक स्तर पर चल रही चिप की कमी के कारण स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने फोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर रहे हैं। हाल ही में ऐप्पल ने भारत समेत अन्य बाजारों में मैकबुक और आईपैड की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिससे कुछ मैकबुक मॉडल तो 1 लाख रुपये तक महंगे हो गए हैं। अब रियलमी ने भी अपने कई पॉपुलर फोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। बता दें कि रियलमी पहले ही अपने लॉन्च हो चुके कई फोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी है। अब कंपनी ने भारत में Realme 16 Series फोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। ये फोन अब 4,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। देखें अब इन फोन्स को खरीदने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे।

realme 16 series price hike

Realme 16 5G

8+128GB: 33,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह मॉडल अब 34,999 रुपये का हो गया है, यानी 1,000 रुपये महंगा।

8+256GB: 36,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह मॉडल अब 37,999 रुपये का हो गया है, यानी 1,000 रुपये महंगा।

12+256GB: 39,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह मॉडल अब 40,999 रुपये का हो गया है, यानी 1,000 रुपये महंगा।

Realme 16 Pro 5G

8+128GB: 36,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह मॉडल अब 37,999 रुपये का हो गया है, यानी 1,000 रुपये महंगा।

8+256GB: 39,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह मॉडल अब 40,999 रुपये का हो गया है, यानी 1,000 रुपये महंगा।

12+256GB: 42,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह मॉडल अब43,999 रुपये का हो गया है, यानी 1,000 रुपये महंगा।

Realme 16 Pro+ 5G

8+128GB: 46,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह मॉडल अब 49,999 रुपये का हो गया है, यानी 3,000 रुपये महंगा।

8+256GB: 48,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह मॉडल अब 52,999 रुपये का हो गया है, यानी 4,000 रुपये महंगा।

12+256GB: 52,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह मॉडल अब 55,999 रुपये का हो गया है, यानी 3,000 रुपये महंगा।

रियलमी ने सबसे ज्यादा बार बढ़ाई कीमत

भारत में स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव के चार्ट के अनुसार, रियलमी ने अब तक की सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी की घोषणा की है। कीमत बढ़ाने की यह हालिया घोषणा इस साल 125वीं बार है।

realme 16 series price hike

ऊपर दी तस्वीर के अनुसार, 23 जून तक, रियलमी ने 124 बार कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है, और नई घोषणा 125वीं है। इसके बाद वीवो और ओप्पो ने क्रमश: 56 और 40 फीसदी कीमतों में बढ़ोतरी की। टेक्नो और वनप्लस ने सबसे कम 9 बार कीमत बढ़ोतरी की घोषणा की है। यदि हम औसत मूल्य वृद्धि चार्ट पर नजर डालें, तो मोटोरोला की औसत वृद्धि 26.8% के साथ सबसे अधिक है, Realme 24.2% के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि टेक्नो 12% के साथ फिर से अंतिम स्थान पर है। अगर अफवाहों पर यकीन किया जाए तो कंपोनेंट की बढ़ती लागत अगले साल तक जारी रह सकती है, जिससे पता चलता है कि भविष्य में स्मार्टफोन सेमगेंट में इस तरह की और कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।