200MP कैमरा वाले Realme फोन पर बंपर डिस्काउंट, Flipkart पर मिल रही है डील
अगर आप 200MP कैमरा, बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो खास ऑफर के साथ Realme 16 Pro+ 5G एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बनकर सामने आया है।

अगर आप प्रीमियम कैमरा, बड़ी बैटरी और पावरफुल परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Realme 16 Pro+ 5G इस समय शानदार डील के साथ उपलब्ध है। खास बात यह है कि इस फोन पर कुल 6,250 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत पहले के मुकाबले कम हो जाती है। मिड-प्रीमियम सेगमेंट में यह बेहतरीन वैल्यू ऑफर कर रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
रियलमी का यह स्मार्टफोन स्लिम और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। इसकी हाइट 16.25cm, चौड़ाई 7.63cm और मोटाई सिर्फ 0.81cm है, जबकि फोन का वजन 198 ग्राम रखा गया है। फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रखने के लिए IP रेटिंग भी दी गई है।
200MP कैमरा देगा DSLR जैसा एक्सपीरियंस
फोटोग्राफी लवर्स के लिए यह फोन बढ़िया साबित हो सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP का वाइड एंगल कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। यूजर्स इस फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो पोर्ट्रेट, नाइट मोड, स्लो-मोशन, टाइम-लैप्स और डुअल-व्यू वीडियो जैसे कई एडवांस फीचर्स को सपोर्ट करता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
पावरफुल प्रोसेसर और स्मूद परफॉर्मेंस
फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno GPU मिलता है। गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस ऐप्स आसानी से रन किए जा सकते हैं। इसमें 6.8 इंच का बड़ा FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। हाई-रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देती है। स्क्रीन में मजबूती के लिए Corning Gorilla Glass 7i मिलता है।
7000mAh बैटरी के साथ लंबा बैकअप
Realme 16 Pro+ में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा देती है। साथ ही 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने से फोन कम समय में चार्ज हो जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, GPS, Bluetooth, USB Type-C और डुअल सिम सपोर्ट जैसे सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं।
कीमत और डिस्काउंट ऑफर
यह स्मार्टफोन Flipkart पर तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। पहले 8GB + 128GB वेरियंट की कीमत 43,999 रुपये, दूसरे 8GB + 256GB वेरियंट की कीमत 45,999 रुपये और तीसरे 12GB + 256GB टॉप वेरियंट की कीमत 48,999 रुपये रखी गई है। Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 2,250 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। यानी कुल 6,250 रुपये तक की बचत की जा सकती है। हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए मिल रहा है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





8GB RAM










