
200MP के मेन कैमरा वाला नया फोन, मिलेगा 50MP का सेल्फी कैमरा, बैटरी 7000mAh की
रियलमी 16 प्रो लॉन्च से पहले TENAA पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार फोन में कंपनी 200 मेगापिक्सल का मेन और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देने वाली है। फोन की बैटरी 7000mAh की होगी। फोन में Realme UI 7 पर काम करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
रियलमी मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी इस फोन का नाम Realme 16 Pro है। हाल में आई एक लीक में इस फोन के मेमरी कॉन्फिगरेशन और कलर ऑप्शन की जानकारी दी गई थी। इसी लीक में यह भी बताया गया था कि फोन के इंडियन वेरिएंट का मॉडल नंबर RMX5120 है। इस फोन का चाइनीज वेरिएंट का मॉडल नंबर RMX5121 है और यह अब TENAA सर्टिफिकेशन के डेटाबेस में दिखा है। इस लिस्टिंग में आने से फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आ गई है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
लिस्टिंग के अनुसार फोन में कंपनी 200 मेगापिक्सल का मेन और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देने वाली है। आइए डीटेल में जानते हैं कि इस फोन में बारे में TENAA लिस्टिंग के डेटाबेस में क्या जानकारियां दी गई हैं।
इन फीचर और स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा फोन
लिस्टिंग के अनुसार फोन में कंपनी 2772 x 1272 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले देने वाली है। लिस्टिंग में नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन का वजन 192 ग्राम और डाइमेंशन 162.6 x 77.6 x 7.75mm है। फोन की कैमरा सेटअप जबर्दस्त है। टेना लिस्टिंग की मानें, तो रियलमी का यह फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसमें 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ के एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल होगा।
वहीं, सेल्फी के लिए फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। कंपनी इस फोन को भारत में चार वेरिएंट - 8जीबी + 128जीबी, 8जीबी + 256जीबी, 12जीबी + 256जीबी और 12जीबी + 512जीबी में लॉन्च करेगी। वहीं, चीन में यह फोन 16जीबी तक की रैम और 1टीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। फोन के प्रोसेसर के बारे में केवल यह बताया गया है कि यह 2.5GHz पर काम करेगा। ओएस की बात करें तो लिस्टिंग के अनुसार फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7 पर काम करेगा।
फोन की बैटरी 7000mAh की है, लेकिन लिस्टिंग में इसे 6830mAh बताया गया है। पिछले जेनरेशन के डिवाइसेज की तरह फोन में ऑफर की जाने वाली यह बैटरी 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। साथ ही इस फोन में आपको IR Blaster भी मिलेगा।
(Photo: Gizmochina)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






12GB RAM




