Realme 15 सीरीज आवाज सुनकर एडिट करेगी फोटो! लॉन्च डेट कन्फर्म, कीमत ₹25000 से शुरू
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो 24 जुलाई का इंतजार कीजिए क्योंकि Realme कुछ बड़ा लेकर आ रहा है। Realme 15 सीरीज का लॉन्च इस दिन कन्फर्म हो गया है और नए डिवाइसेज मिजरेंज प्राइस पर आ सकते हैं।

लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही Realme 15 सीरीज की लॉन्च डेट अब आखिरकार सामने आ गई है। Realme ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी कि Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G को भारतीय मार्केट में 24 जुलाई, 2025 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके साथ एक टीजर इमेज भी शेयर की है, जिसमें Realme 15 सीरीज का फर्स्ट लुक देखने को मिला है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कंपनी ने फोन का एकदम यूनीक रखा है और यह प्रीमियम फील देता है। Realme 15 Pro 5G में पिछली सीरीज के गोल कैमरा मॉड्यूल डिजाइन के बजाय एक नया कैमरा सेटअप दिया गया है, जो इसे ज्यादा क्लासी लुक देता है। लॉन्च से पहले सामने आई फोटोज और ऑफीशियल पोस्टर से यह भी साफ हो गया है कि इस सीरीज को बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल एडवर्टाइज करेंगे।
फोन को Flowing Silver के अलावा Velvet Green, Silk Pink और Silk Purple जैसे अट्रैक्टिव कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जाएगा, जो युवा यूजर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Realme 15 Pro 5G: क्या होगा खास?
वैसे तो कंपनी ने अभी तक सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Flipkart की माइक्रोसाइट से यह जरूर पता चला है कि Realme 15 सीरीज में 6 बड़े अपग्रेड- AI, डिजाइन, डिस्प्ले, चिपसेट, बैटरी और कैमरा कैटेगरीज में होंगे।
सबसे खास फीचर में AI Edit Genie शामिल है, जो एक नया टूल है। इसकी मदद से यूजर केवल वॉइस कमांड से फोटो को एडिट सकते हैं। इससे फोटो एडिटिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट हो जाएगी।
Realme 15 Pro 5G के (संभावित) स्पेसिफिकेशंस
लीक्स के मुताबिक, Realme 15 Pro 5G में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक दमदार परफॉर्मर बना देगा। इसके अलावा इसमें 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिससे यह लंबे समय तक बिना चार्ज किए चल सकेगा। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम के साथ आएगा।
फीचर खासतौर पर फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए परफेक्ट होगा। Realme 15 Pro के भारत में चार वेरिएंट्स 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च कीमत की बात करें तो यह डिवाइस 25,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश हो सकता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




8GB (Physical) + 8GB (Virtual RAM)









