10,000mAh की जबरदस्त बैटरी के साथ जल्द भारत आ रहा Realme का नया फोन, BIS साइट पर दिखा

Jan 13, 2026 06:06 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Realme का नया P4x Ultra स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च होगा। यह फोन BIS सर्टिफिकेशन में दिखा है और उम्मीद है कि 10,000mAh बैटरी, ज़बरदस्त परफॉर्मेंस और 5G सपोर्ट के साथ आएगा। जानें कब और क्या-क्या खास मिलेगा।

10,000mAh की जबरदस्त बैटरी के साथ जल्द भारत आ रहा Realme का नया फोन, BIS साइट पर दिखा

भारत में Realme P4x Ultra जल्द ही लॉन्च होने वाला है और यह खबर टेक प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। इस फोन को भारत का बीआईएस (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि यह डिवाइस जनवरी 2026 के अंत तक भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। सबसे खास बात है कि Realme P4x Ultra एक ऐसे स्मार्टफोन की तरफ इशारा करता है जो 10,000mAh से भी बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है जो आज के समय में स्मार्टफोन बैटरी के मामले में एक बड़ा गेम-चेंजर होगा। इससे आपको एक बार चार्ज में पूरा दिन नहीं बल्कि कई दिनों तक बैटरी बैकअप मिल सकता है।

Realme पहले ही P4x 5G जैसे फोन को भारत में लॉन्च कर चुका है, जिसमें 7,000mAh बैटरी, 144Hz स्क्रीन और MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। अब Realme P4x Ultra के साथ कंपनी प्रीमियम बैटरी और पॉवर-फुल परफॉरमेंस की ओर और कदम बढ़ा रही है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो लंबे समय तक बैटरी, तेज इंटरनेट और 5G नेटवर्क की चाहते हैं।

Realme P4x Ultra: BIS सर्टिफिकेशन और भारत लॉन्च

हाल ही में Realme P4x Ultra को भारत सरकार के BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन डाटाबेस पर देखा गया है, जिसमें मॉडल नंबर RMX5107 के साथ यह फोन दिखा। इससे साफ होता है कि Realme P4x Ultra भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। अगर पिछली रिपोर्ट्स और लीक्स सही साबित होती हैं, तो यह फोन Realme P सीरीज का अगला बड़ा वर्जन होगा काफी तेज और बैटरी-स्ट्रोंग। इसके आने के बाद Realme P4x 5G और Realme P4x Ultra दोनों लाइन-अप में होंगे, जिसमें Ultra मॉडल को बेहतर बैटरी, परफॉर्मेंस और 5G अनुभव के लिए ट्यून किया गया माना जा रहा है।

10,000mAh बैटरी की संभावना

सबसे बड़ी खबर फोन की बैटरी क्षमता को लेकर है। कुछ टिपस्टर्स और Reddit पर चर्चा के अनुसार Realme P4x Ultra में 10,000mAh या उससे भी ऊपर की मास्सिव बैटरी मिलने का संकेत मिल रहा है। यह क्षमता आज के स्मार्टफोन स्टैण्डर्ड से काफी ऊपर है और ऐसे में यूजर्स को एक ही चार्ज में दो दिन से भी ज्यादा बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद जताई जा सकती है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।