काम की बात: बड़ी खबर! 15 जुलाई से बदल जाएगा ट्रेन टिकट बुकिंग का तरीका, IRCTC ला रहा नई वेबसाइट और ऐप, मिनटों में होंगे सभी काम
IRCTC 15 जुलाई 2026 को नई वेबसाइट और एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है। इस नए प्लेटफॉर्म पर टिकट बुकिंग, Tatkal बुकिंग, पेमेंट और यूजर एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होगी। साथ ही जानिए यात्रियों को क्या-क्या नए फायदे मिलेंगे।

अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं और टिकट बुक करने के लिए IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC 15 जुलाई से अपने प्लेटफॉर्म में बड़े बदलाव करने जा रही है। कंपनी एक नया वेबसाइट और अपडेटेड मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है, जिससे टिकट बुकिंग का अनुभव पहले से ज्यादा आसान, तेज और सुविधाजनक बनाया जाएगा।
IRCTC के जरिए हर दिन लाखों लोग ट्रेन टिकट बुक करते हैं। खासकर Tatkal टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की वजह से यूजर्स को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी वेबसाइट स्लो हो जाती है तो कभी पेमेंट में दिक्कत आती है। रेलवे का कहना है कि नए प्लेटफॉर्म के आने के बाद इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। नए सिस्टम में बेहतर यूजर इंटरफेस, तेज टिकट बुकिंग, आसान नेविगेशन और आधुनिक फीचर्स देखने को मिलेंगे।
15 जुलाई से लॉन्च होगा नया IRCTC प्लेटफॉर्म
IRCTC 15 जुलाई 2026 से अपनी नई वेबसाइट और मोबाइल ऐप शुरू करने जा रहा है। इसका मकसद यात्रियों को पहले से बेहतर डिजिटल अनुभव देना है। नई वेबसाइट को मॉडर्न डिजाइन के साथ तैयार किया गया है ताकि यूजर्स आसानी से टिकट खोज सकें, बुकिंग कर सकें और अपने अकाउंट को मैनेज कर सकें। नई वेबसाइट और ऐप में कई ऐसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं जो यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग और यात्रा को आसानी से मैनेज पर पाएंगे।
पहले से ज्यादा आसान होगा टिकट बुकिंग करना
नए प्लेटफॉर्म का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि टिकट बुकिंग की प्रोसेस पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी। यात्रियों को ट्रेन सर्च करने, सीट उपलब्धता देखने और टिकट बुक करने के लिए कम स्टेप्स पूरे करने होंगे। इससे समय की बचत होगी और यूजर एक्सपीरियंस बेहतर बनेगा। Tatkal टिकट बुकिंग के दौरान सबसे ज्यादा शिकायतें वेबसाइट की स्पीड और सर्वर लोड को लेकर आती हैं, अब वो भी आसानी से हो सकेगी।
IRCTC की वेबसाइट का नया लुक ऐसा होगा
IRCTC की नई वेबसाइट और ऐप को आधुनिक लुक दिया गया है। होमपेज से लेकर टिकट बुकिंग सेक्शन तक सब कुछ नए अंदाज में दिखाई देगा। यात्रियों को जरूरी जानकारी आसानी से मिलेगी और वेबसाइट पर नेविगेट करना भी पहले की तुलना में सरल होगा। टिकट बुकिंग के दौरान पेमेंट फेल होने की समस्या कई बार यात्रियों को परेशान करती है।
मोबाइल ऐप में भी होंगे बदलाव
सिर्फ वेबसाइट ही नहीं, IRCTC का मोबाइल ऐप भी नए रूप में पेश किया जाएगा। मोबाइल यूजर्स को बेहतर डिजाइन, तेज परफॉर्मेंस और आसान बुकिंग अनुभव मिलेगा। चूंकि बड़ी संख्या में लोग स्मार्टफोन से टिकट बुक करते हैं, इसलिए ऐप को खास तौर पर ऑप्टिमाइज किया गया है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


