काम की बात: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! RailOne या IRCTC टिकट बुक करने में कौन सा ऐप आपके ज्यादा काम आएगा, समय बचाएगा
जानिए RailOne और IRCTC में से ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए जानें कौन सा ऐप बेहतर है? किस ऐप में टिकट बुकिंग, PNR स्टेटस, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग और दूसरी रेलवे सुविधाएं ज्यादा आसान हैं।

भारतीय रेलवे हर दिन करोड़ों लोग यात्रा करते हैं। ज्यादातर लोग ट्रेन टिकट बुक करने के लिए IRCTC ऐप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब रेलवे से जुड़ा एक नया ऐप RailOne भी चर्चा में है। अब लोग कंफ्यूज हो गये है कि टिकट बुकिंग के लिए आखिर कौन सा ऐप बेहतर है RailOne या फिर IRCTC? ऐसे में सवाल यह है कि कौन सा ऐप आपका समय बचाएगा, किसमें टिकट बुक करना ज्यादा आसान है और आम यात्रियों के लिए कौन सा विकल्प ज्यादा सुविधाजनक साबित हो सकता है। टिकट बुक करने से पहले दोनों ऐप्स के बीच का अंतर जानना बेहद जरूरी है, ताकि बाद में आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
RailOne की खासियतें
RailOne सिर्फ रिजर्व टिकट बुकिंग तक सीमित नहीं है। इसमें PNR स्टेटस चेक, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, कोच पोजिशन, प्लेटफॉर्म जानकारी, Rail Madad शिकायत सेवा, ई-कैटरिंग से खाना ऑर्डर करना और अनारक्षित टिकट बुकिंग जैसी सुविधाएं भी एक ही जगह मिलती हैं। कई रेलवे सेवाओं के लिए बार-बार ऐप बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। इस ऐप का मकसद यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत से बचाना है। यानी कई सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है। RailOne का एक बड़ा फायदा इसका Single Sign-On सिस्टम है। अगर आपके पास IRCTC या UTS अकाउंट है तो उसी लॉगिन से कई सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है। इससे अलग-अलग यूजर आईडी और पासवर्ड याद रखने की परेशानी कम हो जाती है।
IRCTC ऐप की खासियतें
IRCTC भारत में ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग का आधिकारिक प्लेटफॉर्म है। लाखों लोग रोजाना IRCTC ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं। टिकट बुकिंग, Tatkal टिकट, कैंसिलेशन और रिफंड जैसी सुविधाओं के कारण यह यात्रियों की पहली पसंद बना हुआ है।
ट्रेन टिकट बुकिंग के मामले में कौन सा ऐप बेहतर?
अगर बात सिर्फ टिकट बुकिंग की करें तो IRCTC अभी भी सबसे मजबूत विकल्प माना जाता है। इसकी वजह यह है कि यह रेलवे का आधिकारिक टिकटिंग प्लेटफॉर्म है और सभी बुकिंग सीधे इसके सिस्टम से होती हैं। RailOne में भी टिकट बुकिंग की सुविधा हो सकती है, लेकिन आखिरकार बुकिंग प्रक्रिया रेलवे के आधिकारिक नेटवर्क पर ही निर्भर रहती है। इसलिए टिकट बुकिंग के लिहाज से IRCTC को ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है।
लेकिन अगर आप टिकट बुकिंग के साथ ट्रेन ट्रैकिंग, PNR, खाना ऑर्डर करने और शिकायत दर्ज करने जैसी कई सुविधाएं एक ही ऐप में चाहते हैं, तो RailOne आपके लिए ज्यादा सुविधाजनक साबित हो सकता है। वहीं Tatkal टिकट बुकिंग के समय स्पीड सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में ज्यादातर अनुभवी यात्री IRCTC का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं क्योंकि टिकटिंग सिस्टम सीधे उसी प्लेटफॉर्म से जुड़ा होता है। अगर आपको तत्काल टिकट बुक करना है तो IRCTC अभी भी सबसे भरोसेमंद ऑप्शन माना जाता है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


