Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Probuds Wave 931 Launched with Premium Metallic Design Active Noise Cancellation and powerful Battery
40 घंटे तक चलने वाला नया नेकबैंड, 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक का प्लेबैक, कीमत मात्र ₹1099

40 घंटे तक चलने वाला नया नेकबैंड, 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक का प्लेबैक, कीमत मात्र ₹1099

संक्षेप:

लावा ने अपने नए नेकबैंड Probuds Wave 931 को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1299 रुपये है। कंपनी लिमिटेड सेल डे ऑफर में ऑफर इसके 500 यूनिट्स को 1099 रुपये में सेल करने वाली है। नेकबैंड 40 घंटे तक का प्लेबैक ऑफर करता है।

Dec 22, 2025 03:56 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

लावा ने अपने नए नेकबैंड को लॉन्च किया है। कंपनी के इस लेटेस्ट नेकबैंड का नाम Probuds Wave 931 है। यह ANC नेकबैंड मेटैलिक फिनिश डिजाइन के साथ आता है। इसे कंपनी ने दो कलर ऑप्शन - सेलेस्टियल क्रोम और वॉइलेट यूरोप में लॉन्च किया है। इस नेकबैंड को खासतौर से डेली यूज के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत 1299 रुपये है। कंपनी लिमिटेड सेल डे ऑफर में ऑफर इसके 500 यूनिट्स को 1099 रुपये में सेल करने वाली है। इसकी सेल 24 दिसंबर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसे आप अमेजन इंडिया और लावा के ई-स्टोर से खरीद सकेंगे।

सम्बंधित सुझाव

प्रोबड्स वेव 931 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

दमदार साउंड के लिए इस नेकबैंड में 13mm के ड्राइवर दिए गए हैं। यह नेकबैंड ऐक्टिव नॉइज कैंसलेशन और एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसलेशन के साथ आता है। वीडियो प्लेबैक और गेमिंग के लिए इसमें 45ms लो-लेटेंसी दी गई है। प्रोबड्स वेव 931 300mAh की बैटरी से लैस हैं। कंपनी के अनुसार एएनसी बंद रहने पर यह नेकबैंड 40 घंटे तक चल जाता है। वहीं, एएनसी ऑन रहने पर इसका बैकअप 31 घंटे तक का रहता है।

लावा

नेकबैंड में कंपनी फास्ट चार्जिंग भी दे रही है। यह 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक का प्लेबैक देता है। इसे फुल चार्ज होने में करीब 60 मिनट का टाइम लगता है। नेकबैंड में कंपनी बेसिक कंट्रोल्स के लिए मैग्नेटिक हॉल स्विच दे रही है। नेकबैंक डिटैच होते ही ऑटोमैटिकली ऑन हो जाते हैं और प्लेबैक शुरू हो जाता है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इसमें ब्लूटूथ 5.4 दे रही है। इसके अलावा इसमें ड्यूल डिवाइस पेयरिंग और IPX5 रेटिंग वाला वॉटर और स्वेट रेजिस्टेंस दिया गया है।

सम्बंधित सुझाव

ये भी पढ़ें:12 हजार से कम में आया सेल्युलर और WiFi कनेक्टिविटी वाला धांसू टैब, रैम 12GB

लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए लावा इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रोडक्ट हेड सुमित सिंह ने कहा, 'आज के युवा यूजर ड्यूरेबिविटी और वैल्यू के साथ-साथ एक ऐसा बेहतरीन एक्सपीरियंस चाहते हैं जो उनकी लाइफस्टाइल को सपोर्ट करे, चाहे वह चलते-फिरते संगीत सुनना हो, काम के दौरान ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहना हो या ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का भरपूर आनंद लेना हो। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए प्रोबड्स वेव 931 में दमदार साउंड, प्रभावी एक्टिव नॉइज कैंसलेशन, लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और एक रिफाइन्ड, आकर्षक डिजाइन है। यह परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकैलिटी का बेहतरीन मेल है, जो इसे यंग यूजर्स के लिए एक आदर्श साथी बनाता है और साल के अंत में यह गिफ्टिंग के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है।'

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।