Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Primebook 2 Max Review Premium Build and Smooth Features at an Affordable Price
Primebook 2 Max रिव्यू: प्रीमियम बिल्ड और स्मूद फीचर्स वाला अफॉर्डेबल लैपटॉप

Primebook 2 Max रिव्यू: प्रीमियम बिल्ड और स्मूद फीचर्स वाला अफॉर्डेबल लैपटॉप

संक्षेप:

Primebook 2 Max अपने प्रीमियम बिल्ड और स्मूद परफॉर्मेंस के साथ बजट सेगमेंट में शानदार वैल्यू ऑफर करता है। यह लैपटॉप स्टूडेंट्स और डेली यूज़र्स के लिए एक अफॉर्डेबल लेकिन भरोसेमंद ऑप्शन बनकर उभरता है।

Dec 23, 2025 09:42 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

आज के समय में स्टूडेंट्स, पहली बार लैपटॉप खरीदने वाले यूजर्स और हल्का-फुल्का काम करने वाले लोग ऐसा डिवाइस चाहते हैं जो भरोसेमंद हो, ज्यादा खर्च ना करवाए और रोजमर्रा के काम बिना परेशानी पूरे कर दे। ऐसी जरूरतें पूरी करने के लिए Primebook ब्रैंड की ओर से PrimeOS पावर्ड लैपटॉप रेंज ऑफर की जा रही है। बीते दिनों लॉन्च Primebook 2 Max भी इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हमने लंबे वक्त तक इसे इस्तेमाल किया और इसका डीटेल्स रिव्यू आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

सम्बंधित सुझाव

दमदार बिल्ड और बड़ा डिस्प्ले भी

Primebook 2 Max का Chill Grey फिनिश इसे मिनिमल लेकिन मॉडर्न लुक देता है। इसका 15.6-इंच का Full HD IPS डिस्प्ले पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास और वीडियो देखने के लिए बेहतरीन है। एंटी-ग्लेयर कोटिंग की वजह से तेज रोशनी में भी स्क्रीन देखने में दिक्कत नहीं होती। इसमें दिया गया बैकलिट कीबोर्ड इस कीमत पर एक अच्छा बोनस माना जा सकता है, खासकर उन स्टूडेंट्स के लिए जो रात में पढ़ाई करते हैं।

Primebook 2 Max

वहीं, प्राइवेसी शटर के साथ आने वाला 1440p वेबकैम वीडियो कॉल्स के दौरान क्लियर विजुअल्स ऑफर करता है, जो ऑनलाइन क्लास और मीटिंग्स के लिए फायदेमंद है। कनेक्टिविटी के मामले में भी यह निराश नहीं करता। इसमें USB-A, USB-C, माइक्रोSD स्लॉट और Kensington लॉक जैसे जरूरी पोर्ट्स मौजूद हैं।

Primebook 2 Max
ये भी पढ़ें:₹20,000 से कम में फास्ट लैपटॉप: Primebook बदल रहा है भारत का कंप्यूटिंग मार्केट

परफॉर्मेंस के मामले में एकदम स्मूद

परफॉर्मेंस की बात करें तो Primebook 2 Max में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB UFS स्टोरेज मिलती है। इसमें ब्राउजिंग, ऑनलाइन क्लास, असाइनमेंट लिखने, वीडियो स्ट्रीमिंग और ढेरों ऐप्स चलाने जैसे काम यह आसानी से कर लेता है। इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत इसका PrimeOS 3.0 है, जो Android 15 पर बेस्ड है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम खास तौर से इस लैपटॉप के लिए डिजाइन किया गया है और Android ऐप्स को बड़ी स्क्रीन पर यूज करने का एक्सपीरियंस देता है।

Windows या macOS यूजर्स को यह थोड़ा अलग लग सकता है, लेकिन जो लोग पहले से मोबाइल डिवाइसेज पर ज्यादा काम करते हैं, उन्हें यह सिस्टम जल्दी समझ आ जाता है। Prime App Store, Cloud PC, AI Companion, Global Search और Keymapping जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं।

Primebook 2 Max
ये भी पढ़ें:Lenovo का लैपटॉप अब केवल ₹9999 में, Flipkart पर खत्म होने वाली है सेल

बैटरी बैकअप के मामले में दमदार

बैटरी की बात करें तो Primebook 2 Max में 60.3 Wh की बैटरी दी गई है। कंपनी भले ही 12 घंटे का दावा करे, लेकिन नॉर्मल यूजेस में 7 से 9 घंटे का बैकअप मिल जाता है। यह एक पूरे स्कूल या कॉलेज डे के लिए काफी है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो ऑनलाइन क्लास और कैजुअल वीडियो देखने के लिए अच्छा आउटपुट देते हैं।

Primebook 2 Max

आपको खरीदना चाहिए या नहीं?

कुल मिलाकर, Primebook 2 Max कोई महंगा या परफॉर्मेंस फोकस्ड लैपटॉप नहीं है, लेकिन यह वैसा बनने की कोशिश भी नहीं करता। यह एक मिनिमल, अफॉर्डेबल और सभी बेसिक जरूरतें पूरी करने वाला लैपटॉप है, जो बेहतरीन परफॉर्म करता है। अगर आपकी जरूरतें बेसिक हैं और कम बजट में कुछ बेहद खास चाहते हैं, तो 20 हजार रुपये के करीब कीमत पर Primebook 2 Max आपको निराश नहीं करेगा। खासकर स्टूडेंट्स या फर्स्ट टाइम लैपटॉप यूजर्स के लिए यह अच्छी वैल्यू दे रहा है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।