बड़ी राहत! फिर से ₹8000 सस्ता हुआ Samsung का Gorilla Glass डिस्प्ले, 50MP नो-शेक कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Samsung Galaxy M47 5G की कीमत में बड़ा बदलाव हुआ है। लॉन्च के कुछ दिन बाद ही यह फोन 8,000 रुपए तक महंगा हो गया था। लेकिन अब यह फोन फिर से 8000 रुपए सस्ता हो गया है। जानिए फोन की नई कीमत:

Samsung Galaxy M47 5G

अगर आप 8000 रुपए सस्ते में Samsung का दमदार कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत को पहले बढ़ा दिया था लेकिन अब फोन फिर 8000 रुपए सस्ता कर दिया है। । लेकिन अब Samsung ने एक बार फिर यू-टर्न लेते हुए फोन को उसकी शुरुआती कीमत पर उपलब्ध करा दिया है। बता दें कि Galaxy M47 5G को भारत में 29 जून को लॉन्च किया गया था और इसकी बिक्री 4 जुलाई से शुरू हुई थी। शुरुआती ऑफर्स के बाद अचानक कीमत बढ़ने पर सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हुई। अब कीमत कम होने से उन ग्राहकों को राहत मिली है, जिन्होंने बढ़ी हुई कीमत के कारण खरीदारी टाल दी थी।

अब कितनी है Samsung Galaxy M47 5G की कीमत

Samsung ने Galaxy M47 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया था। अब तीनों वेरिएंट फिर से लॉन्च प्राइस पर उपलब्ध हैं। इसका 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 25,999 रुपए, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज फोन की कीमत 28,999 रुपए और टॉप वैरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 33,999 रुपए में सेल के लिए उपलब्ध है।

पहले इतनी हो गई थी कीमत

सबसे सस्ते 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपए कर दी गई थी। 8GB + 128GB मॉडल 36,999 रुपए का हो गया था। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट सीधे 41,999 रुपए तक पहुंच गया था। यानी की अब ग्राहकों को फोन पर 7,000 रुपए से 8,000 रुपए तक की राहत मिल रही है। अब तीनों मॉडल फिर अपनी पुरानी कीमत पर वापस आ गए हैं।

Samsung Galaxy M47 5G के फीचर्स

Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अच्छा अनुभव मिलता है। यह फोन Android 16 आधारित One UI पर चलता है और कंपनी इसमें लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा करती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

फोन में AI Select की मदद से स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट को तुरंत पहचानकर उससे जुड़े काम किए जा सकते हैं। Object Eraser फीचर फोटो से अनचाहे लोगों या चीजों को हटाने में मदद करता है। वहीं Circle to Search with Google की मदद से स्क्रीन पर किसी भी टेक्स्ट, फोटो या ऑब्जेक्ट को घेरकर तुरंत सर्च किया जा सकता है। ये फीचर्स फोन को सिर्फ कैमरा और परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि AI एक्सपीरियंस के मामले में भी बेहतर बनाते हैं।

Samsung Galaxy M47 5G Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है। कंपनी इस फोन के लिए 6 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। इसका मतलब है कि यूजर्स को लंबे समय तक नए Android फीचर्स, सिक्योरिटी पैच और बेहतर परफॉर्मेंस मिलती रहेगी।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।