Pova सीरीज के डिवाइसेज का जलवा, बढ़ रही डिमांड, बेस्ट AI और बेस्ट सिग्नल भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पोवा 8 स्मार्टफोन की मार्केट में एंट्री हो गई है। पोवा 8 के साथ कंपनी ने डिलीट नॉर्मल की भी शुरुआत की है। इस खास मौके पर हमने आगे की प्लानिंग और इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों के बारे में कंपनी के सीईओ अरिजीत तालापात्रा से खास बातचीत की।

Pova सीरीज के डिवाइसेज का जलवा, बढ़ रही डिमांड, बेस्ट AI और बेस्ट सिग्नल भी

पोवा 8 स्मार्टफोन की एंट्री अभी हाल ही में हुई है। कंपनी का यह फोन डिजाइन और फीचर्स के मामले में जबर्दस्त है। 30 हजार रुपये से कम के सेगमेंट में यह डिवाइस बेहद प्रीमियम फीचर ऑफर करता है। इसमें कंपनी ट्रिपल चिपसेट सेटअप के साथ रियर में एक अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह सेकेंडरी डिस्प्ले 49 अलग-अलग ऐनिमेशन ऑफर करता है। इसके साथ इसमें कमाल के एआई इंटिग्रेशन दिए गए हैं। कंपनी पोवा सीरीज और फ्यूचर में लॉन्च होने वाले अपने डिवाइसेज को लेकर काफी अग्रेसिव दिख रही है। आगे की प्लानिंग और इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों को लेकर हमनें Transsion India के सीईओ अरिजीत तालापात्रा (Arijeet Talapatra) से बात की।

डिजाइन के मामले पोवा गाड़ रहा झंडे

तालापात्रा पोवा सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उनका कहना है कि पोवा सीरीज के डिवाइसेज डिजाइन के मामले में बेहद शानदार है। कंपनी की मौजूदगी 110 देशों में है और सभी जगह पोवा स्मार्टफोन्स के डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है। यही कारण है कि भारत के साथ ही ग्लोबल मार्केट में भी इसकी डिमांड बढ़ रही है। तालापात्रा ने कहा कि पोवा डिजाइन में शानदार है ही साथ ही इसके बाकी फीचर भी टॉप नॉच हैं, लेकिन कंपनी इनके बारे में बात नहीं करती। उनका कहना है कि डिजाइन के साथ फोन में बाकी चीजों का बेस्ट होना जरूरी है। यह होना ही चाहिए और पोवा यह ऑफर करता है।

Arijeet Talapatra

बेस्ट कनेक्टिविटी के लिए 20 बैंड

कंपनी 3B में विश्वास करती है। 3B का मतलब बेस्ट डिजाइन, बेस्ट एआई और बेस्ट सिग्नल। कंपनी फोन के सिग्नल को बेस्ट रखने के लिए कमिटेड है और वह इसके लिए जियो के साथ मिल कर काम कर रही है। स्मार्टफोन्स में बेस्ट कनेक्टिविटी के लिए 20 बैंड ऑफर किए जा रहे हैं। पोवा डिवाइसेज के साथ कंपनी के बाकी डिवाइसेज में नो सिग्नल कनेक्टिविटी का तगड़ा फीचर भी मिलता है। कंपनी के स्मार्टफोन में ऑफर किए जा रहे फीचर नॉर्मल से आगे हैं और पोवा 8 के साथ कंपनी ने 'Delete Normal' की शुरुआत भी कर दी है।

मिल रहा कन्ज्यूमर का भरपूर प्यार

तालापात्रा ने कहा कि अभी पोवा बड़ा ब्रैंड नहीं बना है, लेकिन इसे कन्ज्यूमर का भरपूर प्यार मिल रहा है। कंपनी का सीधा स्टेटमेंट है कि पोवा बाकी ब्रैंड्स से अलग है। कंपनी की कम्यूनिटी तेजी से ग्रो कर रही है। तालापात्रा के अनुसार कंपनी की कम्यूनिटी टियर 3 और टियर 4 के साथ टियर 2 में भी है। उन्होंने बताया कि कंपनी की मार्केट इंटेलिजेंस और कस्टमर इन्साइट टीम काफी रिसर्च करती है और कस्टमर्स से मिलती रहती है। इसी के आधार पर कंपनी ऐसे डिवाइसेज को ला पा रही है, जिसे देखते ही यूजर को लगता है कि कंपनी ने उनके बारे में सोच कर ही डिवाइस को डिजाइन किया है। कंपनी मार्केट में काफी नजदीक से मॉनिटर कर रही है और आने वाले टाइम में हमें और नए यूजर फोकस्ड डिवाइस देखने को मिलेंगे।

कीमतों को कंट्रोल करने की कोशिश

ग्लोबल मार्केट में इस वक्त मेमरी की कॉस्ट बढ़ गई है। इससे स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर पर भी कीमतों को कंट्रोल में रखने का प्रेशर थोड़ा बढ़ गया है। तालापात्रा ने कहा कि मेमरी कॉस्ट के बढ़ने के बाद भी पोवा 8 की कीमत को काफी अग्रेसिव रखा गया है। तालापात्रा ने कहा कि अगले दो साल के लिए एआई कंपनियों ने मेमरी को बुक कर लिया है और इसलिए डिवाइसेज अभी थोड़े महंगे हो गए हैं। अच्छी बात यह है कि कंपनी का फोकस हमेशा डिवाइसेज की कीमतों को कम रखने पर होता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।