POVA AI Buds Pro रिव्यू: हर बात करेगा रिकॉर्ड, मीटिंग के नोट्स भी लेगा यह AI ईयरबड्स

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

POVA AI Buds Pro Review: यूनिक फीचर वाला ईयरबड्स खरीदने का प्लान है, तो पोका के नए ऑडियो डिवाइस POVA AI Buds Pro आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। दावा है कि यह देश के पहले AI पावर्ड ईयरबड्स है। चलिए बताते हैं क्या है इसमें खास

pova ai buds pro
फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार इनकी एमआरपी 19,999 रुपये है, लेकिन यह 25 फीसदी छूट के साथ मात्र 14,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है।

इस समय बाजार में कई बड़े ब्रांड्स के ईयरबड्स मौजूद हैं, लेकिन पोवा के नेक्स्ट लेवल ऑडियो डिवाइस ने बाजार में तहलका मचा दिया है। हम बात कर रहे हैं POVA AI Buds Pro की, जिसे कंपनी ने कुछ ही समय पहले भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह AI-फोकस्ड TWS ईयरबड्स हैं, जिसमें कई ऐसे फीचर्स हैं, तो रोजमर्रा में काफी काम आने वाले हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ये सिर्फ गाने सुनने और कॉल्स करने-सुनने के लिए नहीं है, बल्कि कंपनी ने इसे एक प्रोडक्टिविटी टूल के रूप में पेश किया है और मीटिंग्स के नोट्स ले सकता है और कॉल्स को अपने आप रिकॉर्ड कर सकता है। हमें इसका रिव्यू करने का मौका मिला, कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस, चलिए बताते हैं…

सम्बंधित सुझाव

कितनी ही कीमत और बॉक्स में क्या-क्या मिलेगा

pova ai buds pro

इसका बॉक्स भी काफी यूनिक है, जिसमें ईयरबड्स के साथ कुछ डॉक्यूमेंट्स, ईयरटिप्स और टाइप-सी टू टाइप-सी चार्जिंग केबल मिलते हैं। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार इनकी एमआरपी 19,999 रुपये है, लेकिन यह 25 फीसदी छूट के साथ मात्र 14,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। कंपनी ने इसमे केवल ग्रे कलर में लॉन्च किया है। आप बैंक ऑफर का लाभ लेकर इनकी कीमत को कम कर सकते हैं। ऑफर की डिटेल आप फ्लिपकार्ट पर जाकर चेक कर सकते हैं। चलिए अब जानते हैं इतनी बड़ी रकम खर्च करने के बाद इसमें आपको क्या-क्या मिलेगा...

डिजाइन और बिल्ड

दिखने में इसका केस प्रीमियम और स्टाइलिश लगता है। पहली नजर में यह मैटेलिक फिनिश का लगता है लेकिन यह प्लास्टिक है और सॉफ्ट टच का अनुभव देता है। केस में सॉफ्ट कर्व्ड एज दिए गए हैं और हाथों में पकड़ने पर ही समझ में आता जाता है कि यह अच्छी क्वालिटी के मटेरियल से बना है। खास बात यह है कि इसका ढक्कन अन्य ईयरबड्स की तरह ऊपर नहीं खुलता है, बल्कि इसमें वर्टिकल ओपनिंग मैकेनिज्म दिया गया है, यानी खोलने और बंद करने के लिए ढक्कन को ऊपर-नीचे खिसकाना पड़ता है। बीच में एक ग्लॉसी फिनिश का एलिमेंट जोड़ा गया है।

pova ai buds pro review

ढक्कन खोलते ही केस पर लगा लाल रंग का Quick Note बटन दिखाई देता है और यह बटन कई सारे काम कर सकता है। ओपन करने पर L/R मार्किंग वाली लाइट चमकती हैं। इसे आप टेंशन फ्री होकर किसी भी मौसम में यूज कर सकते हैं क्योंकि धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए यह IP55 रेटिंग के साथ आता है। कमी यह लगी कि बंद ढक्कन में इसे ऊपर से प्रेस करते हैं तो अजीब सी आवाज आती है। बड्स की फिटिंग कंफर्टेबल है, और इसे लंबे समय तक पहने रखने में दिक्कत नहीं होती। हालांकि, इसमें अलग-अलग कामों के साइज के लिए साथ में ईयर टिप्स मिलती हैं।

सम्बंधित सुझाव

साउंड क्वालिटी और ANC

ईयरबड्स के साउंड में हमें कोई कमी महसूस नहीं हुई। साउंड दमदार है और गाने सुनने में वाकई मजा आ जाएगा। ये ईयरबड्स LHDC कोडेक (Hi-Res Audio) सपोर्ट करते हैं। इसकी डिफॉल्ट बैलेंस्ड ट्यूनिंग अच्छी है। जब अच्छी क्वालिटी ट्रैक्स सुनते हैं तो डिटेलिंग और सेपरेशन अच्छा है। भीड़भाड़ में आना-जाना ज्यादा रहता है, तो यह ईयरबड्स आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। इसका 48dB Hybrid ANC रियल-वर्ल्ड में काफी प्रभावी है। ट्रैवलिंग या नॉइजी एनवायरनमेंट में बैकग्राउंड नॉइज अच्छी तरह कट करता है। Deep ANC और Transparency मोड इंप्रेसिव हैं।

pova ai buds pro review

शोर में भी आएगा साफ आवाज

दमदार और क्रिस्टम क्लियर ऑडियो क्वालिटी के लिए इसमें आठ माइक्रोफोन ऐरे + Voice Pickup Unit (VPU) की वजह से बेहतरीन कॉल क्वालिटी मिलती है। शोर भरे माहौल में हों या तेज हवा चल रही हो, इसका तगड़ा ANC सबकुछ अच्छी तरह से हैंडल कर लेता है, जिनके पास दिनभर में ढेर सारे कॉल्स आते हैं, उनके लिए यह बढ़िया फीचर है। आप इसे दो डिवाइस में एक साथ यूज कर सकते हैं। इसका डुअल-डिवाइस पेयरिंग फीचर अच्छी तरह से काम करता है और इसे फोन और लैपटॉप में एकसाथ यूज कर सकते हैं और दोनों के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं।

pova ai buds pro review

AI फीचर्स – असली स्टार

इसके AI फीचर्स ही इसे सबसे अलग बनाते हैं और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत भी है। इसके केस पर एक लाल कलर का बटन लगा है, जिससे फोन या ऐप खोले बिना ही रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसका ऑनबोर्ड स्टोरेज 4 घंटे तक रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। मीटिंग खत्म होने के बाद AI समरी, एक्शन आइटम्स और फुल ट्रांसक्रिप्ट जेनरेट करता है। रियल-टाइम ट्रांसलेशन 78 भाषाओं (12 भारतीय भाषाओं) में उपलब्ध है। यात्रा या अलग भाषा बोलने वाले लोगों से बात करते समय यह काफी काम आसान कर देता है। इसके लिए बस आपको फोन में POVA AI ऐप इंस्टॉल करना होगा, जिससे नोट्स, समरी, EQ, वेयर टेस्ट और लाइव ट्रांसलेशन/रिकॉर्डिंग कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी इसे भारत के पहले AI पावर्ड ईयरबड्स के रूप में प्रमोट कर रही है। इसके खास फीचर्स की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं...

चलिए बताते हैं इसके AI फीचर्स कैसे यूज करते हैं

सबसे पहले ऐप सेटअप करना होगा। इसके लिए फोन पर POVA AI ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें। ईयरबड्स को ब्लूटूथ से पेयर करें और ऐप में कनेक्ट करें। स्टेप्स फॉलो करते जाएं और ऐप रेडी टू यूज हो जाएगा। एड डिवाइस में जाकर ऐप में अपना डिवाइस जोड़ लेना।

1. क्विक नोट रिकॉर्डिंग

इसके लिए केस पर दिखाई दे रहा लाल बटन दबाएं और रिकॉर्डिंग शुरू। इसके लिए फोन की जरूरत नहीं है। बातचीत/मीटिंग खत्म होने पर बटन से स्टॉप करें। बाद में ईयरबड्स को फोन से कनेक्ट करके ऐप में सिंक करें।

2. ट्रांसक्रिप्शन और समरी:

इसके लिए ऐप में रिकॉर्डिंग खोलें। इसके बाद AI मीटिंग समरी ऑप्शन चुनें, बस अब ट्रांसक्रिप्ट, समरी और टू-डू लिस्ट जनरेट हो जाएगी। रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन के लिए कॉल/मीटिंग के दौरान ऐप में फीचर एक्टिवेट करें।

3. ट्रांसलेशन

इसके लिए ऐप में ट्रांसलेशन सेक्शन खोलें। अब सोर्स और टारगेट लैंग्वेज चुनें (78 में से)। अब फेस-टू-फेस या कॉल के दौरान ईयरबड्स के जरिए रियल-टाइम ट्रांसलेशन सुनें/देखें।

बैटरी लाइफ भी लंबी

इसे बार-बार चार्ज भी नहीं करना पड़ता, क्योंकि यह ईयरबड्स लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। केस के साथ इसमें लगभग 40 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिल जाता है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है, जिससे इसे चार्ज करना भी आसान हो जाता है और इसके लिए अलग से चार्जिंब केबल साथ में लेकर चलने का झंझट भी खत्म हो जाता है और Qi वायरलेस चार्जिंग दोनों का सपोर्ट मिलता है।

pova ai buds pro review

खरीदना चाहिए या नहीं?

POVA AI Buds Pro उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जो रेगुलर मीटिंग, क्लास या क्लाइंट्स के कॉल करते हैं और नोट्स लेने में समय बचाना चाहते हैं। इसमें दमदार साउंड, शोर में भी क्लियर कॉल क्वालिटी, तगड़ा ANC और अच्छी खासी बैटरी लाइफ मिल जाती है। इसके बेहतरीन AI फीचर्स इसे सबसे अलग बनाते हैं। AI रिकॉर्डिंग + समरी + ट्रांसलेशन फीचर की वजह से इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है, जो खासतौर से स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स के काम आएंगे। अगर आपको केवल गाने सुनने के लिए ईयरबड्स चाहिए, तो आप दूसरे ऑप्शन्स पर विचार कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको प्रोडक्टिविटी फीचर्स चाहते हैं, तो यह एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़POVA AI Buds Pro रिव्यू: हर बात करेगा रिकॉर्ड, मीटिंग के नोट्स भी लेगा ईयरबड्स