आ गया 8000mAh बैटरी वाला 'लोहालाट' 5G फोन, फुल चार्ज में 1200 घंटे चलेगा, इस पर पानी भी बेअसर
8000mAh बैटरी वाला Pova 8 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। फोन दिखने में काफी खूबसूरत है और इसके बैक पैनल पर कस्टमाइजेबल 'अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले' दिया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 30,000 रुपये से कम है। फोन की पहली सेल अगले हफ्ते से शुरू हो रही है। देखें कीमत और फीचर्स की डिटेल

Pova 8 Launched in India: स्टाइलिश लुक और लंबी बैटरी लाइफ का किफायती स्मार्टफोन चाहिए, तो पोका का नया Pova 8 आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने इसे भारत में पिछले साल आए Pova 7 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च कर दिया है। Pova सीरीज का यह नया स्मार्टफोन तीन अलग-अलग कलर्स में आता है और दिखने में काफी खूबसूरत है। रैम और स्टोरेज के हिसाब से इसे दो कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। सबसे खास बात यह है कि इसके पिछले हिस्से पर कस्टमाइजेबल 'अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले' दिया गया है, जो अलग-अलग ऐप्स के नोटिफिकेशन दिखाता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट और 8GB तक रैम है, साथ ही इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.76-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 8000mAh की तगड़ी बैटरी और पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन सेंसर शामिल है। कितनी है कीमत और इस फोन में क्या-क्या है, चलिए बताते हैं सबकुछ…
Pova 8 की कीमत और फर्स्ट सेल डेट
भारत में, Pova 8 के बेस मॉडल, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है की कीमत 29,999 रुपये है। यह 8GB+128GB वाले वेरिएंट में भी आता है, जिसकी कीमत 31,999 रुपये है। यह 16 बिट व्हाइट, प्लाज्मा ऑरेंज और टर्मिनल ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन 18 जून से भारत में Flipkart के जरिए खरीदाने के लिए उपलब्ध होगा।
चलिए अब एक नजर डालते हैं Pova 8 की खासियत पर
बड़ा डिस्प्ले और तेजतर्रार प्रोसेसर
फोन टेक्नो के HiOS 16 स्किन (जो Android 16 पर बेस्ड है) के साथ आता है। इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.76-इंच की फुल एचडी प्लस (1080×2344 पिक्सेल) आईपीएस स्क्रीन दी गई है। इस फोन में 91.29 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो, 381 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी, हाई ब्राइटनेस मोड में 950 निट्स तक की ब्राइटनेस और 1500 हर्ट्ज का इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर और माली-G610 MC2 जीपीयू दिया गया है। यह 6GB और 8GB LPDDR5x रैम और 128GB और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसमें डेडिकेटेड G1 और SE1 सिग्नल चिपसेट भी शामिल हैं।
तगड़ा कैमरा और 1200 घंटे तक की बैटरी लाइफ
फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50-मेगापिक्सेल का Sony LYT-600 मेन रियर कैमरा है, जिसके साथ एक लाइट सेंसर भी दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 13-मेगापिक्सेल का कैमरा है। कैमरा सेटअप में AI कैम, पोर्ट्रेट मोड, सुपर नाइट मोड, टाइम-लैप्स, डुअल वीडियो, व्लॉग मोड और स्लो मोशन जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। फोन में तगड़ी बैटरी भी मिलती है। Pova 8 में 8,000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 1200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम, 39.5 घंटे का कॉलिंग टाइम और 17.77 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। अगर आप बार-बार चार्जिंग का झंझट नहीं चाहते और कम दाम में लंबी बैटरी लाइफ वाला फोन तलाश रहे हैं, तो यह फोन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। स्टैंडबाय टाइम यानी अगर आप इसे फुल चार्ज करके रख देते हैं और यूज नहीं करते हैं, तो भी यह 1200 घंटे तक एक्टिव रहेगा।
लोहालाट बॉडी, चमकने वाली डिस्प्ले
फोन में केवल बैटरी ही तगड़ी नहीं है, बल्कि इसकी बॉडी भी काफी तगड़ी है। कंपनी का कहना है कि यह फोन अचानक गिरने पर नहीं टूटेगा, क्योंकि यह MIL-STD-810H सर्टिफिकेन के साथ आता है और धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए इसे IP64 रेटिंग के साथ आता है। पानी की तेज बौछार पड़ने पर भी फोन को कुछ नहीं होगा। गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो, इसलिए इसमें 14,689 sqmm का कूलिंग सिस्टम है। रियर पैनल पर एक अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले है, जो नोटिफिकेशन या कॉल पर आने पर चमकता है। 225 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 165.66×78.46×8.8 एमएम है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


