Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Post on X Go Viral and Win a Special Reward Elon Musks New Certified Bangers Badge Explained
X पर पोस्ट करो और जीतो इनाम! एलन मस्क आपको दे रहे हैं खास मौका

X पर पोस्ट करो और जीतो इनाम! एलन मस्क आपको दे रहे हैं खास मौका

संक्षेप:

Elon Musk ने X यूजर्स के लिए Certified Bangers नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया है। अगर आपका पोस्ट X पर वायरल होता है, तो आपको एक खास बैज मिलेगा, जो आपके प्रोफाइल पर पूरे एक महीने तक चमकेगा।

Nov 12, 2025 11:10 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) अपने यूजर्स के लिए एक बेहद खास मौका लेकर आया है। अब अगर आपका कोई पोस्ट वायरल होता है, तो आपको X की तरफ से खास इनाम मिलेगा। Elon Musk ने इस नए फीचर की घोषणा की है, जिसका नाम Certified Bangers रखा गया है। यह फीचर उन पोस्ट्स को पहचान देगा जो प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा वायरल या चर्चित होते हैं और उनके क्रिएटर्स को एक खास बैज मिलेगा।

बैज मिलने के बाद यूजर का प्रोफाइल एक महीने तक X पर अलग दिखेगा। यानी अब सिर्फ वायरल पोस्ट बनाने का फायदा आपको लाइक्स या फॉलोअर्स के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऑफिशियल रिवॉर्ड के रूप में भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

X यूजर्स को कैसे मिलेगा यह इनाम?

कंपनी की पोस्ट के मुताबिक, यह बैज केवल उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जिनके पोस्ट यूजर्स को हंसाने, सोचने या चर्चा करने पर मजबूर करें। यानी कंटेंट में असर होना जरूरी है। ऐसे पोस्ट जो लोगों के बीच इंटरैक्शन बढ़ाएं और प्लेटफॉर्म पर कन्वर्सेशंस को प्रमोट करें, उन्हें Certified Bangers के लिए चुना जाएगा।

सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह रखी गई है कि पोस्ट पूरी तरह ओरिजनल होना चाहिए। यानी किसी और से कॉपी किया गया कंटेंट नहीं चलेगा। इसके अलावा X यह देखेगा कि पोस्ट पर कितने वेरिफाइड इंप्रेशन, लाइक्स, बुकमार्क्स, रीपोस्ट्स, और रिप्लाइज आए हैं। इन्हीं मेट्रिक्स के आधार पर तय किया जाएगा कि पोस्ट बैज के लायक है या नहीं।

ये भी पढ़ें:इन 10 गैजेट्स के साथ आएगा ठंड का असली मजा, कुछ की कीमत तो 250 रुपये से कम

हर महीने सिर्फ 5 पोस्ट को मिलेगा मौका

Elon Musk की कंपनी ने बताया है कि हर महीने केवल 5 पोस्ट को ही यह खास बैज दिया जाएगा। यानी यह मौका हर किसी को नहीं मिलेगा। इसके लिए आपका कंटेंट इतना दमदार होना चाहिए कि वो खुद-ब-खुद वायरल हो जाए। एक बार बैज मिलने के बाद यह एक महीने तक आपके प्रोफाइल पर दिखता रहेगा, जिससे आपकी पहचान X पर और मजबूत बनेगी।

फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। अगर आप क्रिएटर हैं या X पर एक्टिव रहते हैं, तो यह आपके लिए खुद को अलग साबित करने का एक सुनहरा मौका हो सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।