AI Noise Reduction, 30 मीटर रेंज और Type-C सपोर्ट वाला वायरलेस माइक; खुश कर देगी कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आप अपने स्मार्टफोन के लिए एक अफॉर्डेबल, AI फीचर्स और प्रोफेशनल ऑडियो रिकॉर्डिंग वाला वायरलेस माइक्रोफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Portronics VlogMate Neo एक अच्छा ऑप्शन है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

Portronics VlogMate Neo

Portronics ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अपना नया VlogMate Neo वायरलेस माइक्रोफोन लॉन्च कर दिया है। यह एक Type-C वायरलेस माइक्रोफोन है, जिसे खासतौर से व्लॉगर्स, यूट्यूब क्रिएटर्स, पॉडकास्ट होस्ट, ऑनलाइन टीचर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह माइक्रोफोन AI टेक की मदद से साफ और प्रोफेशनल ऑडियो रिकॉर्डिंग का फील देता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत AI-पावर्ड नॉइस रिडक्शन, डुअल माइक्रोफोन सिस्टम और प्लग-एंड-प्ले कनेक्टिविटी है।

VlogMate Neo में डुअल माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है, जो AI बेस्ड Noise Reduction के साथ आता है। यह फीचर आसपास मौजूद अनचाहे नॉइस को कम करके यूजर की आवाज को ज्यादा क्लियर और नेचुरल तरीके से रिकॉर्ड करने में मदद करता है। चाहे आप किसी बिजी सड़क पर व्लॉग रिकॉर्ड कर रहे हों, किसी कैफे में इंटरव्यू ले रहे हों या फिर आउटडोर फिटनेस वीडियो शूट कर रहे हों, यह माइक्रोफोन बेहतर ऑडियो कैप्चर करने का दावा करता है। इससे रिकॉर्डिंग के दौरान एडिटिंग में भी कम मेहनत करनी पड़ती है।

प्लग-एंड-प्ले से कनेक्टिविटी आसान

कंपनी ने इस माइक्रोफोन को Type-C स्मार्टफोन्स के लिए डिजाइन किया है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी एक्सट्रा ऐप को डाउनलोड करने या ब्लूटूथ पेयरिंग जैसे प्रोसेस से गुजरने की जरूरत नहीं होती। यूजर को केवल रिसीवर को स्मार्टफोन के Type-C पोर्ट में लगाना होता है और माइक्रोफोन तुरंत काम करना शुरू कर देता है। यह Plug-and-Play फीचर खास तौर से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो जल्दी और आसान तरीके से कंटेंट रिकॉर्ड करना चाहते हैं।

Portronics VlogMate Neo में रियल-टाइम वायरलेस ऑडियो ट्रांसमिशन फीचर भी दिया गया है। इससे रिकॉर्डिंग के दौरान ऑडियो और वीडियो के बीच सिंक्रोनाइजेशन बना रहता है, जिससे एडिटिंग के समय अलग से ऑडियो मैच करने की जरूरत नहीं पड़ती। कंपनी के मुताबिक यह माइक्रोफोन 30 मीटर तक की वायरलेस रेंज ऑफर करता है।

लाइटवेट और कॉम्पैक्ट है डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो VlogMate Neo काफी कॉम्पैक्ट और हल्के वजन का है, जिससे इसे लंबे समय तक पहनने पर भी असुविधा महसूस नहीं होती। इसके साथ एक रिमूवेबल मैग्नेटिक क्लिप भी दी गई है, जिसकी मदद से इसे आसानी से शर्ट, टी-शर्ट या जैकेट पर लगाया जा सकता है। यह मैग्नेटिक डिजाइन माइक्रोफोन की पोजिशनिंग को भी आसान बनाता है, जिससे रिकॉर्डिंग के दौरान बेहतर ऑडियो कैप्चर किया जा सके।

माइक्रोफोन के साथ मिलने वाला चार्जिंग केस इसकी एक और खासियत है। यह न केवल डिवाइस को सुरक्षित रखता है, बल्कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बैटरी बैकअप भी उपलब्ध कराता है। ऐसे में अगर यूजर को पूरे दिन अलग-अलग जगहों पर शूटिंग करनी हो तो चार्जिंग केस काफी काम आ सकता है। ऐसे में लंबे रिकॉर्डिंग सेशन के दौरान बार-बार चार्जिंग की चिंता भी कम हो जाती है।

इतनी रखी गई है कीमत

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Portronics VlogMate Neo की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। हालांकि लॉन्च ऑफर के साथ इसे 1,999 रुपये के स्पेशल प्राइस पर खरीदा जा सकता है। यह वायरलेस माइक्रोफोन Portronics की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart और मुख्य ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी इस प्रोडक्ट के साथ 12 महीने की वारंटी भी दे रही है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।