अब एक ही डिवाइस में स्टोरेज और 8 पोर्ट्स! Portronics का नया कमाल; इतनी है कीमत

Feb 16, 2026 03:16 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

Portronics ने Mport Space नाम से 8-in-1 Type-C हब लॉन्च किया है, जिसमें इनबिल्ट M.2 SSD स्लॉट, 4K HDMI आउटपुट और 100W पावर डिलीवरी सपोर्ट मिलता है। 2,799 रुपये कीमत वाला यह हब स्टोरेज, चार्जिंग और मल्टी-पोर्ट कनेक्टिविटी का ऑल-इन-वन सॉल्यूशन देता है।

अब एक ही डिवाइस में स्टोरेज और 8 पोर्ट्स! Portronics का नया कमाल; इतनी है कीमत

भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड Portronics ने अपने नए प्रोडक्ट Mport Space के साथ मल्टी-पोर्ट कनेक्टिविटी का एक नया स्टैंडर्ड सेट किया है। यह 8-in-1 USB Type-C हब ना सिर्फ ट्रेडिशनल पोर्ट एक्सपेंशन की सुविधा देता है, बल्कि इसमें इनबिल्ट M.2 SSD स्टोरेज स्लॉट भी शामिल है। ऐसे वक्त में जब मॉडर्न लैपटॉप्स में पोर्ट्स की संख्या लगातार कम हो रही है, यह डिवाइस एक सिंगल Type-C कनेक्शन के जरिए स्टोरेज, चार्जिंग और डिस्प्ले आउटपुट जैसी जरूरतों को एक साथ पूरा करने का दावा करता है।

Mport Space की सबसे बड़ी खासियत इसका इंटीग्रेटेड M.2 SSD स्लॉट है, जो NVMe और SATA SSD को सपोर्ट करता है। यह 2242, 2260 और 2280 साइज के SSD के साथ काम करता है, हालांकि SSD अलग से खरीदना होगा। इस फीचर की बदौलत यूजर्स को अलग एनक्लोजर रखने की जरूरत नहीं पड़ती। बड़े डाटा फाइल्स, 4K वीडियो या हाई-रिजॉल्यूशन फोटो पर काम करने वाले प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यह एक कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल स्टोरेज सॉल्यूशन साबित हो सकता है।

मिलते हैं ढेर सारे कनेक्टिविटी ऑप्शंस

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह हब एक Type-C पोर्ट को आठ अलग-अलग ऑप्शंस में बदल देता है। इसमें HDMI, USB 3.0, SD और microSD कार्ड रीडर, Type-C Power Delivery पोर्ट और Type-C डाटा पोर्ट शामिल हैं। HDMI आउटपुट 4K रिजॉल्यूशन (30Hz) तक सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स अपने लैपटॉप की स्क्रीन को बड़े मॉनिटर या टीवी पर मिरर या एक्सटेंड कर सकते हैं। प्रेजेंटेशन, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह फीचर खास तौर से काम का है।

डिवाइस में 100W USB-C पावर डिलीवरी पास-थ्रू चार्जिंग दी गई है, जिससे लैपटॉप को चार्ज करते हुए बाकी पोर्ट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। हाई-स्पीड फाइल ट्रांसफर के लिए USB 3.0 और Type-C डाटा पोर्ट दिए गए हैं, जबकि कार्ड रीडर कैमरा और ड्रोन से डाटा एक्सेस को आसान बनाते हैं।

कंपनी ने डिजाइन और सेफ्टी पर भी ध्यान दिया है। इसमें SSD के लिए ON/OFF स्विच और LED इंडिकेटर दिए गए हैं, जो स्टैंडबाय और रीड/राइट एक्टिविटी की जानकारी देते हैं। एल्युमिनियम बॉडी बेहतर हीट डिसिपेशन में मदद करती है और नायलॉन ब्रेडेड केबल इसकी मजबूती बढ़ाती है।

इतनी रखी गई है कीमत

Portronics Mport Space की कीमत 2,799 रुपये रखी गई है और यह ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। कंपनी 12 महीने की वारंटी भी दे रही है, जिससे यह डिवाइस प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स दोनों के लिए एक प्रैक्टिकल ऑप्शंस बनकर सामने आता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।